• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBI Raid In Indore: इंदौर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के बंगले पर सीबीआइ का छापा, बड़े घोटाले के आरोप में पूछताछ

CBI Raid In Indore:बाहर से बुलवाया दस्तावेज से भरा बैग, दो गाड़ियों से छापा मारने पहुंचे अधिकारी। इंदौर में किसी भी अधिकारी को आने की भनक तक नहीं लगने...और पढ़ें

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 11 Aug 2023 10:37:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 11 Aug 2023 06:20:12 PM (IST)
CBI Raid In Indore: इंदौर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के बंगले पर सीबीआइ का छापा, बड़े घोटाले के आरोप में पूछताछ
दिल्ली सीबीआई की इंदौर के बसंत विहार में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां छापेमार कार्रवाई की है।

HighLights

  1. इंदौर के वसंत विहार कालोनी में बालकृष्ण व्यास के बंगला नंबर 227-ए पर पहुंची सीबीआइ।
  2. टीम जब बंगले पर पहुंची तो वहां अधिकारी की पत्नी ही मौजूद थी। टीम ने उन्हें परिचय दिया।
  3. व्यास की एक बेटी मुंबई और दूसरी विदेश में रहती है। टीम की अभी सर्चिंग चल रही है।

CBI Raid In Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सीबीआइ की टीम ने शुक्रवार को इंदौर की वसंत विहार कालोनी में रिटायर्ड बैंक अधिकारी बालकृष्ण व्यास के बंगला नंबर 227-ए पर शुक्रवार सुबह छानबीन के लिए दबिश दी। यह कार्रवाई सीबीआइ की दिल्ली टीम द्वारा की गई। सहयोग के लिए इंदौर के लसूड़िया थाने का दल भी पहुंचा था। सीबीआइ किसी घोटाले के मामले में भी पूछताछ कर रही है।

CBI Raid In Indore:बंगला रिटायर्ड बैंक अधिकारी ओम प्रकाश व्यास का है। सीबीआई की बंगले में सर्चिंग जारी है।#Indore #IndoreNews #MPNews #MadhyaPradesh #CBI #raid #crime #crimenews #Naidunia https://t.co/bTGTZzIdaX pic.twitter.com/YTmq9APsr6

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 11, 2023

शुक्रवार सुबह अचानक सीबीआइ की टीम के तीन सदस्य पूछताछ के लिए पहुंचे। जानकारी अनुसार टीम जब बंगले पर पहुंची तो वहां अधिकारी की पत्नी ही मौजूद थी। उसे टीम ने अपना परिचय देकर मोबाइल फोन जब्त कर लिए। इसके बाद न किसी को घर के अंदर जाने दिया और न किसी को बाहर जाने दिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति दस्तावेजों से भरा बैग लेकर भी वहां आया और बिना किसी से बात किए सीधा अंदर चला गया। फिलहाल सर्चिंग की कार्रवाई की जा रही है।


बैंक आफ इंडिया से सेवानिवृत्त हुए हैं व्यास

बता दें कि बालकृष्ण व्यास बैंक आफ इंडिया से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी एक बेटी मुंबई और एक विदेश में रहती है। हालांकि, अभी तक सीबीआइ के किसी भी अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस संबंध में टीम पूछताछ करने के लिए आई है।

सीबीआइ ने आने की भनक तक नहीं लगने दी

सीबीआइ टीम ने अपने आने की भनक भी इंदौर के अधिकारी को नहीं लगने दी। शुक्रवार सुबह टीम सी-21 मॉल से ट्रैवल एजेंसी की दो कार से रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर पहुंची। इसके बाद टीम के सदस्य एक बार भी बंगले के बाहर नहीं निकले। खाना भी उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों को भेजकर बुलवाया था।

रहवासियों कहा- हमने कभी नहीं देखा व्यास को

वसंत विहार कालोनी के रहवासियों ने बताया कि उन्होंने बालकृष्ण व्यास को यहां कभी देखा ही नहीं है। हमें तो यह भी नहीं पता था कि इस बंगले में कौन रहता था। हालांकि, कुछ रहवासियों ने बताया कि व्यास को एक-दो बार देखा गया है। वे पिछले कई सालों से यहां रहते थे, लेकिन रहवासियों से कभी बात नहीं करते थे।