• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड परिणाम जारी होते ही डिजिलॉकर में आएगी अंकसूची

खास बात यह है कि डिजिलॉकर पर अपलोड अंकसूची जरूरत की लिहाज से कहीं भी उपयोग की जा सकती है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 06 May 2024 06:04:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 May 2024 06:18:31 PM (IST)
CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड परिणाम जारी होते ही डिजिलॉकर में आएगी अंकसूची
खास बात यह है कि डिजिलॉकर पर अपलोड अंकसूची जरूरत की लिहाज से कहीं भी उपयोग की जा सकती है।

HighLights

  1. सभी सीबीएसई स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है।
  2. गत वर्ष डिजिलॉकर प्रायोगिक तौर पर शुरुआत है।
  3. इस बार से सभी सीबीएसई स्कूलों में लागू कर दिया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ परीक्षार्थियों की अंकसूची डिजिलाकर पर भी अपलोड की जाएगी। ताकि परीक्षार्थी सीधे स्कूल से पासवर्ड लेकर अपनी अंकसूची डाउनलोड कर सकें। खास बात यह है कि डिजिलॉकर पर अपलोड अंकसूची जरूरत की लिहाज से कहीं भी उपयोग की जा सकती है। इस संबंध में बोर्ड ने सभी सीबीएसई स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि गत वर्ष डिजिलॉकर प्रायोगिक तौर पर शुरूआत है। इस बार से सभी सीबीएसई स्कूलों में लागू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद 10 से 15 दिन में अंकसूची स्कूल पहुंचती है। लेकिन कई परीक्षार्थी अंकसूची नहीं होने के चलते उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश से वंचित रह जाते है। तो कई परीक्षार्थी फारेन एजुकेशन के लिए भी अंकसूची का इंतजार करते रहते है।


सीबीएसई बोर्ड ने गत प्रायोगिक तौर पर अंकसूची को डिजिलाकर में रखने की शुरुआत की थी। प्रयोग सफर होने पर इसे इस बार पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। सहोदय समूह की चेयरपर्सन इसाबेल स्वामी ने बताया कि सीबीएसई ने डिजिलाकर के लिए सभी स्कूलों को कोड और आइडी दिया है।

स्कूलों ने विद्यार्थियों को डिजिलाकर का आइडी और कोड दिया है। इस बार परीक्षा परिणाम आते ही अंकसूची डिजि लाकर पर अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षार्थी तुंरत आइडी और कोड डालकर अपनी अंकसूची डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकेंगे।

अंकसूची के लिए नहीं करना होगा इंतजार

इस बार जिले के 140 सीबीएसई स्कूलों के करीब 30 हजार परीक्षार्थियों ने 10 और 12 बोर्ड की परीक्षा दी है। परीक्षा परिणाम 20 मई तक जारी होने की संभावना है। अब तक परीक्षा परिणाम आने के बाद 10 से 15 दिनों बाद अंकसूची स्कूल तक पहुंचती है। जिसके चलते परीक्षार्थी परेशान होते थे। लेकििन इस बार परिणाम जारी होते ही सीबीएसई द्वारा अंकसूची डिजिलाकर पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद परीक्षार्थी कहीं से भी इस अंकसूची को डाउनलोड कर पाएगा। यह अंकसूची महेशा के लिए डिजिलाकर पर सुरक्षित रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें अंकसूची

डिजिलाकर से अंकसूची निकालने के लिए विद्यार्थियों को सीबीएसई की वेबसाइट पर डिजिलाकर की लिंक पर जाना होगा। इसके बाद प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 डिजिट वाला सिक्योरिटी पिन दर्ज डालना होगा। इसके बाद विद्यार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। ओटीपी डालते ही डिजिलाकर अकाउंट शुरू हो जाएगा।