• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Toper in Indore: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी, इंदौर से इन छात्रों ने किया टॉप

सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार दोपहर 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। स्कूलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने 97 फीसदी...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 13 May 2024 07:21:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 May 2024 07:57:34 PM (IST)
CBSE Toper in Indore: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी, इंदौर से इन छात्रों ने किया टॉप
सीबीएसई बोर्ड के 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड के 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी
  2. कक्षा 10वीं में खुशी मिश्रा ने 98.8 अंक बनाकर सिटी टाॅपर बनी
  3. कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने 97 फीसदी से अधिक का परिणाम दिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार दोपहर 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। इस बार परीक्षा परिणाम को लेकर कई बदलाव भी किए गए है। पहला यह कि इस बार सीबीएसई ने टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। वहीं इस बार परीक्षार्थियों की अंकसूची सीधे उनके डिजी लाकर में अपलोड की। स्कूलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने 97 फीसदी से अधिक का परिणाम दिया है।

हालांकि देर शाम पर सिटी टॉपर के नाम सामने नहीं आ पाएं। इस बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर अप्रैल तक आयोजित हुई थी। बोर्ड परीक्षा में इंदौर 140 से अधिक स्कूलों के 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं में खुशी मिश्रा ने 98.8 अंक बनाकर सिटी टाॅपर बनी है। हालांकि रात तक सिटी टॉपर की स्थिति में बदलाव हो सकता है।


इधर अधिकांश स्कूलों में लोकसभा चुनाव के तहत मतदान चल रहा था। सुबह करीब 11.30 बजे सीबीएसई ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी स्कूल पहुंचना शुरू हुए। दोपहर 12 बजे के बाद 10वीं का परिणाम भी जारी कर दिया गया। इसके बाद स्कूलों ने अपने-अपने स्कूलों के परिणाम की समीक्षा करना शुरू कर दी। हालांकि शाम तक 12वीं के सिटी टॉपर की सूची तैयार नहीं हो पाई थी।