गुंडे मनोज परमार को जेल भेजा, जिलाबदर की फाइल पेश
इंदौर। दुष्कर्म के आरोपी कुख्यात गुंडे मनोज परमार को पुलिस ने गुरुवार को जिला कोर्ट में पेश
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 24 Mar 2017 03:58:22 AM (IST)
Updated Date: Fri, 24 Mar 2017 03:58:22 AM (IST)
इंदौर। दुष्कर्म के आरोपी कुख्यात गुंडे मनोज परमार को पुलिस ने गुरुवार को जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल दाखिल करने के आदेश कर दिए। पुलिस उस पर जिलाबदर की कार्रवाई भी कर रही है। मल्हारगंज टीआई के मुताबिक गुंडे के खिलाफ एक साल पूर्व केस दर्ज हुआ था। फरारी के दौरान वह दिल्ली, बंगाल सहित चित्रकूट में छुपा हुआ था। आरोपी के खिलाफ करीब 25 केस दर्ज हैं। आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए उसकी जिलाबदर फाइल पेश की गई है।