• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर वासियों के लिए काम की खबर, नगरीय निकायों, पंचायत चुनाव मतदाता सूची के लिए दावे-आपत्ति की तारीख बढ़ी

निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है।

By prem jatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 05:32:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 05:34:59 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर वासियों के लिए काम की खबर, नगरीय निकायों, पंचायत चुनाव मतदाता सूची के लिए दावे-आपत्ति की तारीख बढ़ी
वोटर लिस्‍ट।

HighLights

  1. चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है।
  2. नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन लिए जा रहे हैं।
  3. दावे-आपत्तियों का निराकरण 2 जुलाई तक किया जाएगा।

इंदौर। नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। 15 जून दावे-आपत्ति लेने की आखिरी तारीख थी, लेकिन अब इसको 25 जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन अब 27 जुलाई को होगा।

निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है।

इसमें नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन लिए जा रहे है और यह आवेदन अब 25 जून तक जमा किए जा सकेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 2 जुलाई तक किया जाएगा।

फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 27 जुलाई को किया जाएगा। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई को होना था।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना सुनिश्चित करें।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।