
Clean City Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। स्वच्छता में इंदौर रहेगा नंबर वन... इस बात को अमलीजामा पहनाने के लिए सफ़ाईकर्मी ही नहीं, बल्कि शहर का हर नागरिक हमेशा जुटा रहता है। ऐसा ही नजारा रविवार सुबह शहर में देखने को मिला। वाल्मीकि समाज के आराध्य गोगा देव के प्रकट उत्सव गोगा नवमी पर रविवार को इंदौर नगर निगम के साढ़े सात हजार सफाईकर्मी छुट्टी पर थे। इसके चलते इंदौर को साफ करने पूरे शहर में नागरिक और जनप्रतिनिधि झाड़ू लेकर सड़क पर उतर गए। कुछ ही घंटों में पूरा शहर चकाचक हो गया।
इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला और नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव ने भी सफाई में सहभागिता की pic.twitter.com/2gzBcSOfXy
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 21, 2022
सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने राजवाड़ा क्षेत्र में सफाई कर इस अभियान की शुरुआत की। इसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहवासियों और जनप्रतिनिधयों ने सफाई अभियान चलाया। पाटनीपुरा क्षेत्र में विधायक रमेश मेंदोला और नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव ने भी सफाई में सहभागिता निभाई। शहर के हर वार्ड में पार्षदों ने भी सफाई की।

महापौर, मंत्री और विधायक ने थामी झाड़ू
इंदौर में सफाईकर्मियों के अवकाश पर रहने से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक आकाश विजयवर्गीय ने
राजवाड़ा क्षेत्र में की सफाई pic.twitter.com/WeCtFARzwQ
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 21, 2022
सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक आकाश विजयवर्गीय और नगर निगम के अधिकारी राजवाड़ा पहुंचे। वहां सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई और कचरा उठाया। क्षेत्र की गलियों में भी सफाई की गई।
पाटनीपुरा क्षेत्र में भी रहवासियों ने की सफाई
इंदौर के पाटनीपुरा क्षेत्र में भी रहवासी सड़कों पर उतरे और झाड़ू थामकर सफाई की। pic.twitter.com/U27dI4yIRM
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 21, 2022
इंदौर के पाटनीपुरा क्षेत्र में भी रहवासी सड़कों पर उतरे और झाड़ू थामकर सफाई की। लोग स्वेच्छा से आगे आकर सफाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि सफाई मित्र साल में सिर्फ एक दिन अवकाश पर रहते हैं। इसलिए यह हमारा दायित्व है कि हम शहर को साफ रखें।
कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरीं पार्षद

शहर के वार्ड 48 स्थित बड़ी ग्वालटोली चौराहे से स्थानीय पार्षद विजयलक्ष्मी गोहर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की शुरुआत की। इस दौरान पूर्व पार्षद परसराम वर्मा भी मौजूद थे।
56 दुकान के आसपास व्यापारी संघ कर रहा सफाई
सफाई कार्य में बैंक के अधिकारी कर्मचारी, व्यापारिक संगठन, शैक्षणिक संगठन व सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल हैं। 56 दुकान के आसपास वहां के व्यापारी संघ द्वारा सफाई की जा रही है। मेघदूत चौराहे के पास बैंक कर्मचारी व एरोबिक्स क्लब के सदस्य सफाई करने उतरे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में विधायकों के नेतृत्व में आम लोग सफाई कार्य कर रहे हैं।
Clean City Indore: इंदौर में साढ़े सात हजार सफाई कर्मियों को दिया अवकाश, शहरवासियों ने संभाली सफाई की जिम्मेदारी https://t.co/ZM3Y4PSvf3#indore #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/3nEPP9YmkH
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 21, 2022
वाल्मीकि समाज के आराध्य हैं वीर गोगादेव
भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को वाल्मीकि समाज गोगा नवमी पर्व मनाता है। इस दिन गोगादेव का पूजन होता है। इन्हें सांपों का देवता माना जाता है। इन्हें गुरु गोरखनाथ का प्रमुख शिष्य बताया जाता है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न वाल्मीकि क्षेत्रों से करीब वीर गोगादेव के छड़ी निशान लेकर 60 से अधिक चल समारोह निकलकर राजबाड़ा पहुंचते हैं। इसके बाद गोगादेव मंदिर पर पहुंचकर आरती पूजन किया जाता है।

सफाई का पांचवां साल
इंदौर शहर में गोगा नवमी के अगले दिन सफाई मित्रों के अवकाश होने पर आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सड़कों पर सफाई करने की परंपरा चार साल से चल रही है। इस वर्ष सफाई कार्य का यह पांचवा साल है। वर्तमान कलेक्टर मनीष सिंह चार साल पूर्व जब निगम आयुक्त के पद पर थे तब उन्होंने इस परंपरा को शुरू करवाया था।
उद्यान विभाग के कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सफाईकर्मियों की छुट्टी के कारण नगर निगम के उद्यान विभाग के कर्मचारियों को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। बड़ी ग्वालटोली मेन रोड पर उद्यान विभाग की कर्मचारी रेखा, भारती, उषाबाई, सुधाबाई ने सफाई की। सुरेश कैथवास और चंपालाल मस्तूरिया ने बताया कि हमें सफाई की जिम्मेदारी सौंपी है।
कामन वेल्थ देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कश्यप भी उतरे सड़क पर

कामन वेल्थ देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिल्ली निवासी अजय कश्यप ने भी रणजीत हनुमान मंदिर के आसपास सफाई की। राजवाड़ा के बाद महापौर इस क्षेत्र में भी पहुंचे और सफाई की। यहां के लोगों ने भी उनका साथ दिया। बंगाली चौराहे पर पार्षद प्रणव मंडल, महेश जोशी, संजू ठाकुर , भेरूलाल, निलेश ने सफ़ाई की।
बांबे अस्पताल, द्रविड़ नगर, एलआइजी में भी रहवासियों ने की सफाई
इंदौर में सफाईकर्मियों के अवकाश पर रहने पर बांबे अस्पताल, एलआइजी और द्रविड़ नगर क्षेत्र में रहवासियों ने की सफाई pic.twitter.com/N8THN8IbsS
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 21, 2022
इंदौर के बांबे अस्पताल, एलआइजी और द्रविड़ नगर क्षेत्र में रहवासियों ने की सफाई। वहीं द्रविड़ नगर मेन रोड पर पार्षद हरप्रीत कौर लूथरा के साथ रहवासी किशोर चौधरी, राम सोमानी, अशोक भुसानी सहित समाजवादी इंदिरा नगर, द्रविड़ नगर एवं बैंक कालोनी के निवासियों ने सफाई की। वहीं मेघदूत गार्डन के सामने सभापति मुन्नालाल यादव के साथ एरोबिक्स क्लब के सदस्य व अन्य लोगों ने सफाई की।