• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में एक खाते से 10 राज्यों में 26 साइबर ठगी की शिकायतें, खाताधारक गिरफ्तार

साइबर ठगों के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने आपरेशन मैट्रिक्स-2 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने खाता सप्लाई करने के आरोप ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 04:03:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 04:03:05 PM (IST)
इंदौर में एक खाते से 10 राज्यों में 26 साइबर ठगी की शिकायतें, खाताधारक गिरफ्तार
खाताधारक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। (एआई इमेज)

HighLights

  1. ठगी की रकम परिजनों के खातों में डालकर एटीएम से निकालता था आरोपी
  2. पुलिस ने खाता सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है
  3. एक ही खाते के खिलाफ 10 राज्यों में 26 साइबर अपराध की शिकायतें मिली हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर ठगों के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने आपरेशन मैट्रिक्स-2 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने खाता सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके बैंक आफ इंडिया की कस्तूरबा (तेजाजी नगर) शाखा के एक ही खाते के खिलाफ देश के 10 राज्यों में 26 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज मिली हैं।

एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर I4सी,एनसीआरपी और साइबर क्राइम पोर्टल पर इस खाते की पड़ताल की गई। बैंक से खाते की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने खाताधारक से पूछताछ की।


पुलिस के अनुसार तनिश ने स्वीकार किया कि खाते में आने वाली रकम का कुछ हिस्सा परिजनों के खातों में ट्रांसफर करता था, जबकि बाकी रकम एटीएम से निकालकर अन्य गिरोह में शामिल लोगों को उपलब्ध कराता था।

10 राज्यों तक पहुंची धोखाधड़ी की रकम

जांच में खाते से जुड़ी 26 शिकायतें मिली हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ी रकम इस खाते के जरिए ट्रांसफर होने के तथ्य मिले हैं।

बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है

पुलिस ने तनिश के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। अब खाते में हुए लेन-देन, एटीएम से निकाली गई रकम और रकम आगे किन लोगों तक पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगा रही है कि तनिश ने किन लोगों के कहने पर खाते का इस्तेमाल किया और रकम निकालकर किन लोगों को दी। पुलिस खाते से जुड़े अन्य व्यक्तियों और अंतरराज्यीय म्यूल अकाउंट नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में निवेश के नाम पर महिला लेक्चरर से 55 लाख की ठगी: स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 लोगों पर FIR