• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद के लिए कांग्रेस पार्षद ने की फंडिंग, मुस्लिम लड़कों कहा- हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ

मध्य प्रदेश के इंदौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। लव जिहाद के आरोप में पकड़े गए दो लड़कों ने पूछताछ में बताया कि कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी लव जिहादियों का मसीहा है। कादरी ने दोनों को पैसे देकर कहा कि हिंदू युवतियों से शादी करो और उनसे देह व्यापार करवाओ।

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 09:15:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 09:15:11 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
लव जिहाद के लिए कांग्रेस पार्षद ने की फंडिंग, मुस्लिम लड़कों कहा- हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ
कांग्रेस पार्षद ने लव जिहाद के लिए की फंडिंग।

HighLights

  1. लव जिहाद के आरोपियों ने किया राजफाश
  2. कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने की फंडिंग
  3. दबिश के पहले घर से भागा अनवर कादरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर मतांतरण कराने की घटनाएं मध्य प्रदेश में थम नहीं रही हैं। इसी बीच इंदौर में मुसलमान बनाने की साजिश में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है। उसने हिंदू युवतियों से शादी करने और उनसे देह व्यापार करवाने के लिए जिन मुस्लिम युवकों को लाखों रुपये दिए थे, उन्होंने ही इसका राजफाश किया है। शनिवार रात पुलिस ने अनवर को दो प्रकरणों में आरोपित बनाकर छापे मारे लेकिन वह फरार हो गया।

अनवर कादरी के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा

बाणगंगा पुलिस ने शनिवार रात सांवेर रोड निवासी दो युवतियों की शिकायत पर अल्ताफ खान और साहिल खान के विरुद्ध दुष्कर्म व मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। आरोपितों ने वार्ड-58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया। कादरी ने कहा था कि हिंदू युवतियों से शादी करो और देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त करो। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार आरोपियों के बयान के आधार पर अनवर कादरी को साजिश का आरोपी बनाया गया है। देर रात पुलिस ने उसके घर छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपित सोमवार तक पुलिस रिमांड पर हैं।


सामाजिक कार्यक्रम में मिला कादरी, दिए दो लाख

आरोपी साहिल खान निवासी नरवल पर 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप है। उसने करीब पांच महीने पूर्व पीड़िता से इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती की थी। 12 मई को वह बातचीत के लिए युवती को दोस्त के रूम पर ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने 30 मई को स्कीम-54 में एक कैफे पर मिलने बुलाया और जबरदस्ती की।

मतांतरण के लिए मिलते थे पैसे

साहिल ने बताया कि वह मुसलमान है और युवती से भी कहा कि तुम भी धर्म बदल लो। उसने कहा कि तू जितना पैसा मांगेगी मैं दूंगा फिर युवती को जबरदस्ती बुरका पहनाया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि अनवर से सामाजिक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। उसने दो लाख रुपये दिए थे। यह भी कहा कि इस काम को आगे बढ़ाओ। टीआइ के मुताबिक आरोपित अल्ताफ ने भी अनवर से एक लाख रुपये लेना स्वीकारा है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है। कादरी के अलावा भी अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।