• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: खराब सड़क पर कांग्रेस ने चलाई बैलगाड़ी, इंदौर से खंडवा तक चलाने के लिए मांगा परमिट

Indore News: बैलगाड़ी पर राज्य परिवहन और चार्डट सेवा लिखकर प्रदेश सरकार पर तंज किया गया।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 26 Oct 2021 11:16:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Oct 2021 11:16:19 AM (IST)
Indore News: खराब सड़क पर कांग्रेस ने चलाई बैलगाड़ी, इंदौर से खंडवा तक चलाने के लिए मांगा परमिट

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Indore News। बारिश के दौर से जर्जर हो चुकी खंडवा रोड और तीन ईमली बस स्टैंड के बाहर की खराब सड़क को लेकर कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैलगाड़ी और तांगा चलाया। बैलगाड़ी पर राज्य परिवहन और चार्डट सेवा लिखकर प्रदेश सरकार पर तंज किया गया।

यादव ने कहा कि महीनों से इंदौर से खंडवा तक पूरी सड़क खराब है। गड्डों की हालत ऐसी है कि बड़ी-बड़ी गाड़ियां उन्हें पार नहीं कर पा रही। आम लोगों के रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं। बस स्टैंड के बाहर इंदौर आने वाले लोगों का स्वागत ही खराब सड़क कर रही है। सरकार और प्रशासन लोगों को परेशानी में छोड़़ चैन की नींद सो रहे हैं। बीते दिनों गड्डे के कारण एक मौत भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन सड़क तक उनसे सुधर नहीं रही। इसलिए हमने मुख्यमंत्री के नाम से इन सड़कों पर बैलगाड़ी सेवा शुरू करने की परमिट देने की मांग की है। इंदौर से खंडवा तक ऐसी बैलगाड़ी चलाई जाना चाहिए।


वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए केंद्र शुरू

'अमराई' वरिष्ठ नागरिक परामर्श एवं कल्याण संघ द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक परामर्श केंद्र एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। यह परामर्श केंद्र सोमवार व शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक चालू रहेगा। सोमवार को पलासिया थाना परिसर में और शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में परामर्श केंद्र द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की पारिवारिक समस्याओं के संबंध में काउंसिलिंग की जाती है। इसके अलावा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का भी निराकरण किया जाता है।