• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह में छात्रों की गूंज पर झांकी निकालेगी कांग्रेस, प्रशासन से मांगी अनुमति

इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कलेक्टर के नाम पत्र लिखकर अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में झांकी निकालने की अनुमति मांगी है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 09:38:51 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 10:51:19 AM (IST)
इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह में छात्रों की गूंज पर झांकी निकालेगी कांग्रेस, प्रशासन से मांगी अनुमति
रीना बौरासी ने कोचिंग क्लास के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी।

HighLights

  1. कांग्रेस सेवादल छात्रों की गूंज के प्रचार और पंजीयन में जुट गया है
  2. भंवरकुआं क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर स्टाल लगाया जाएगा
  3. यहां विद्यार्थी और युवा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस अब अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में झांकी निकालना चाहती है। जिला कांग्रेस ने इसी विषय पर झांकी की अनुमति के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है। झांकी गैर राजनीतिक होने का दावा भी किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कलेक्टर के नाम पत्र में कहा कि अनंत चतुर्दशी की झांकियां इंदौर की गौरवशाली परंपरा है।

यह केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार, देशभक्ति और सामयिक विषयों को भी प्रस्तुत करती हैं। वर्तमान में युवाओं की आवाज, अधिकार, आकांक्षाएं और देश के भविष्य में उनकी भूमिका प्रमुख विषय है। इसी भावना को लेकर छात्रों की गूंज विषय पर झांकी निकालने की इच्छा है।


पत्र में वानखेड़े ने स्पष्ट किया कि झांकी का उद्देश्य किसी दल का प्रचार नहीं है। इसका मकसद विद्यार्थियों और युवाओं के मुद्दों को रचनात्मक और सांस्कृतिक माध्यम से समाज के सामने रखना है। कांग्रेस प्रशासन के सभी नियमों, सुरक्षा मानकों और यातायात दिशा-निर्देशों का पालन करने को तैयार है। वानखेड़े का कहना है कि यह झांकी छात्रों को समाज और देशहित में प्रेरणा देगी।

रजिस्ट्रेशन के साथ चाय-पोहे

कांग्रेस सेवादल छात्रों की गूंज के प्रचार और पंजीयन में जुट गया है। जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के अनुसार मंगलवार से भंवरकुआं क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर स्टाल लगाया जाएगा। यहां विद्यार्थी और युवा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

रीना बौरासी पहुंचीं कोचिंग क्लास, विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन करवाया

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया गीता भवन चौराहा क्षेत्र पहुंची तो कोचिंग क्लासेस में पढ़ने वाले विद्यार्थी उत्साह में आ गए। इन विद्यार्थियों ने राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज के लिए तत्काल अपना पंजीयन करवाया। इस मौके पर कुछ ही मिनट में 1835 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन करवा लिया।

इन युवाओं का कहना था कि काफी दिनों से हम अखबार में पढ़ रहे हैं, सोशल मीडिया पर देख रहे हैं। उन्होंने परीक्षा के आयोजन में सरकार और परीक्षा की आयोजन एजेंसी द्वारा की जा रही लापरवाही की जानकारी भी दी। इन विद्यार्थियों का कहना था कि सरकार की रुचि पक्षपात विहीन प्रतियोगी परीक्षा करवाने में नहीं है। ऐसे में इस सरकार से हमारी उम्मीदें भी बहुत कम हैं।

इन विद्यार्थियों ने रीना बौरासी सेतिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी हमारी समस्याओं को उठा रहे हैं। इस कारण अब हमें यह उम्मीद जगी है कि इन समस्याओं का समाधान संभव है। इन विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन करवाया।

इन विद्यार्थियों का कहना था कि हम कार्यक्रम में आएंगे और अपनी समस्याएं भी बताएंगे। कुछ ही मिनट में गीता भवन क्षेत्र में 1835 विद्यार्थियों के पंजीयन हो गए। इस दौरान म्यूजिक सिस्टम पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी नाचने भी लगे।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिला मैदान, कांग्रेस ने IDA को चुकाए 10 लाख रुपये, Gen-Z को लुभाने की तैयारी