• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hello Doctor Indore: दूषित खाना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, रखें ध्यान

Hello Doctor Indore: जिला चिकित्सालय के डा. ओमेश नंदनवार ने हेलो डाक्टर में पाठकों के सवालों के जवाब दिए।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 23 Jun 2022 08:03:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jun 2022 08:03:06 AM (IST)
Hello Doctor Indore: दूषित खाना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, रखें ध्यान

Hello Doctor Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। वर्षाकाल में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। दूषित पानी और बासी खाना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। जरूरी है कि बाजार का तला-गला खाना खाने से बचा जाए। इस मौसम में फफूंद की समस्या आम है। वर्षा की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और सोते वक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इस मौसम में सर्दी-जुकाम आम है। डेंगू, मलेरिया के साथ पीलिया, टायफाइड, उल्टी-दस्त के मरीज भी बढ़ जाते हैं। संतुलित और संयमित खानपान रखा जाए तो इन मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

यह बात जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ओमेश नंदनवार ने कही। वे बुधवार को नईदुनिया के साप्ताहिक आयोजन हेलो डाक्टर में पाठकों के सवालों के जवाब दे रहे थे। डा.नंदनवार ने कहा कि इस मौसम में ज्यादातर बीमारियां दूषित खानपान और मच्छरों की वजह से होती हैं। वर्षाकाल में खाने पर फफूंद भी जल्दी आती है, इसलिए बासी खाने से बचना चाहिए। बासी और दूषित खाना पेट की गड़बड़ियों की एक बड़ी वजह है। नमी वाले कपड़े पहनना भी फफूंद की वजह बन सकते हैं।


इन बातों का रखें ध्यान

-सूखे कपड़े पहनें, भीग जाएं तो कपड़े जल्द से जल्द बदल लें। वर्षा में गीले होने के बाद शरीर पर लाल दाने नजर आएं तो डाक्टर को दिखाएं।

-इस मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं। जरूरी है कि पानी जमा न होने दें।

-मच्छरों से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें।

-मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

-मच्छररोधी क्वाइल का इस्तेमाल करने से बचें। इससे निकलने वाला धुआं बीमारियों की वजह बन सकता है।

-इस मौसम में पानी उबालकर ही पीएं।

-उल्टी-दस्त की शिकायत पर अपनी मर्जी से दवाई न लें, डाक्टर को दिखाएं।

-बाजार का तला-गला खाने से बचें।

-संतुलित आहार लें। एक व्यक्ति के लिए रोजाना 25 ग्राम तेल या घी और 5 ग्राम नमक पर्याप्त होता है।

-कई बार पानी साफ करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रखें कि फिटकरी गंदगी को नीचे बैठाती है, कीटाणु नहीं मारती।

-सब्जियों को अच्छे तरीके से साफ पानी से धोने के बाद ही इस्तेमाल करें।

-शरीर में पानी की कमी न होने दें।

सवाल-जवाब

सवाल - इस मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं। - सुभाष केपी श्रीवास्तव

जवाब - घर के आसपास पानी जमा न होने दें। बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखें। उन्हें पूरी बांह के कपड़े पहनाएं। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

सवाल - इस मौसम में खानपान कैसा होना चाहिए। -राजू अग्रवाल

जवाब -दूषित और बासी खाना खाने से बचें। बाजार का खाना न खाएं तो बेहतर होगा।

सवाल - वर्षाकाल में मुझे पैरों की नसों में खिंचाव होने लगता है। -राजेश चौधरी

जवाब - इसका सीधा संबंध मौसम से नहीं है। आपको कैल्शियम की कमी या नसों की समस्या हो सकती है। आप विटमिन बी-12 और कैल्शियम की जांच करवाएं और डाक्टर से संपर्क करें।

सवाल- मौसम परिवर्तन की वजह से क्या दिक्कतें आ सकती हैं। -अनिल कनछाय

जवाब - मौसम परिवर्तन की वजह से सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियां हो सकती हैं। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उन्हें ज्यादा दिक्कत है।

इनका रखें खास ध्यान

-एक साल से कम उम्र के बच्चे

-गर्भवती महिलाएं

-जिन लोगों को पहले से किसी तरह की गंभीर बीमारी है।