Cooking Oil Rate: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रूसी सराकर ने सनफ्लावर तेल निर्यात टैक्स घटाकर 8621.32 रुबल कर दिया है। टैक्स में कटौती से रूसी सनफ्लावर तेल खरीदी में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। रूस 18 मिलियन मीट्रिक टन की अपनी सबसे बड़ी सूर्यबीज फसल से पहले अपने काफी बड़े तेल भंडार को कम करना चाहता है। इस लिए उन्होंने टैक्स में कटौती की है। इससे आने वाले दिनों में खाद्य तेलों की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सोया तेल में सीमित पूछपरख रहने से भाव स्थिर रहे। सोयाबीन तेल इंदौर 1225-1230 रुपये प्रति दस किलो पर स्थिर रही। वहीं मध्य प्रदेश में सोयाबीन की आवक 1 लाख 50 हजार बोरी के करीब बताई गई।
प्लांटों की खरीदी कमजोर होने के कारण सोयाबीन की कीमतों में शुक्रवार को भी मंदी का वातावरण रहा। प्लांट खरीदी भाव घटकर नीचे में 5475 ऊपर में 5950 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। पिछले 7 महीनों (जनवरी-जुलाई 2022) में अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल का निर्यात 2021 में इसी अवधि में 3.9 मिलियन टन की तुलना में घटकर 2.8 मिलियन टन हो गया था।
सोयाबीन प्लांट भाव : प्रेस्टिज 5600 धानुका 5525 लक्ष्मी 5600 रुचि 5575 सूर्या फूड्स 5950 सांवरिया 5750 एमएस पचौर 5600 एमएस साल्वेक्स 5500 विप्पी 5475 रुपये।
कपास्या खली- (60 किलो भरती) बिना टैक्स के भाव : इंदौर 2175 देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150, बुरहानपुर 2150, अकोला 3050 रुपये।
लूज तेल (प्रति दस किलो के भाव)
मूंगफली तेल इंदौर 1720, मुंबई मूंगफली तेल 1710, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1225-1230, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1200, इंदौर पाम 1210 मुंबई सोया रिफाइंड 1260, मुंबई पाम तेल 1070, राजकोट तेलिया 2700, गुजरात लूज 1675 कपास्या तेल इंदौर 1370 रुपये।