• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus in Indore : इंदौर में जहां मेडिकल टीम पर हुआ हमला, वहां 12 पॉजिटिव मरीज निकले

Coronavirus in Indore : इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 128 हो गई है, वहीं मौत का आंकड़ा 7 पर पहुंच गया है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 05 Apr 2020 06:30:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2020 05:48:59 AM (IST)
Coronavirus in Indore : इंदौर में जहां मेडिकल टीम पर हुआ हमला, वहां 12 पॉजिटिव मरीज निकले

Coronavirus in Indore : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। करोना संक्रमण की जांच करने पहुंची डॉक्टरों की टीम पर जिस टाटपट्टी बाखल में पत्थर बरसाए गए थे, वहां के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यदि समय रहते इन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाता तो ये क्षेत्र सहित शहर के सैकड़ों लोगों को करोना वायरस का संक्रमण बांट चुके होते। टाटपट्टी बाखल में 11 दिन पहले एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य अमले ने यहां के 68 लोगों को क्वारंटाइन किया है। जांच के बाद सामने आया है कि इन्हीं लोगों में से 12 संक्रमित हैं। टाटपट्टी बाखल में शनिवार को भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग की। पिंजारा बाखल व जवाहर मार्ग से सात संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन कराया। इस दौरान तहसीलदार चरणजीत हुडा, एसएलआर अनिल मेहता सहित अन्य कर्मचारी थे। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 128 हो गई है, वहीं मौत का आंकड़ा 7 पर पहुंच गया है।

पथराव की घटना से देशभर में शर्मिंदा हुआ था इंदौर

टाटपट्टी बाखल में मेडिकल टीम पर पथराव की घटना की देशभर में निंदा की गई थी। स्वच्छता में लगातार तीन बार नंबर वन आने वाले इंदौर का नाम इस घटना से खराब हुआ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो अपने यहां हुई घटना को लेकर अफसरों की बैठक में यह तक कहा कि उत्तरप्रदेश को इंदौर नहीं बनने दूंगा।


बड़ों ने की गलतियां... मासूम बच्चों का क्या कसूर

इंदौर में बड़ों की गलती की सजा छोटे-छोटे मासूम बच्चों को मिल रही है। शुक्रवार को परिवार के साथ इन्हें भी आइसोलेशन में भेज दिया गया। शहर में अब तक 700 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है। शनिवार को उषा गंज में 22 से अधिक लोगों को आइसोलेट किया गया। इसमें कई बच्चे भी शामिल थे।

पॉजिटिव मरीजों को एमआरटीबी भेजा

राऊ-रंगवासा स्थित इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ (आईआईएल) में क्वारंटाइन किए गए टाटपट्टी बाखल के लोगों में से कोरोना पॉजिटिव पाए गए 12 मरीजों को शनिवार शाम को यहां से हटाया गया। अपर कलेक्टर दिनेश जैन सहित अन्य अधिकारियों ने इन लोगों को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अब यहां पहले से मौजूद लोगों में से 63 और बचे हैं। जैन ने बताया कि टाटपट्टी बाखल के लोगों की स्क्रीनिंग कर समय रहते नहीं हटाया जाता तो आज इन्हीं 12 से 120 प्रभावित होते।

इंदौर का कर्मचारी छिंदवाड़ा में मिला पॉजिटिव

चेतक चैंबर स्थित वाणिज्यिक कर विभाग के एक कर्मचारी के पॉजिटिव होने की जानकारी छिंदवाड़ा जिले से मिली है। यह कर्मचारी छिंदवाड़ा में इलाज करा रहा है। इसकी सूचना छिंदवाड़ा कलेक्टर ने भेजी है। इंदौर में जहां कोरोना का ज्यादा प्रभाव है, वहां निगम कैमरे लगवा रहा है ताकि उन क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।