यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Venkatesh Iyer Wedding: क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथन कोयंबटूर में विवाह बंधन में बंधे
वेंकटेशन अय्यर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में थे।
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 02:29:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Jun 2024 02:42:44 PM (IST)
वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथनइंदौर। इंदौर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर कोयंबटूर में श्रुति रघुनाथन के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। इस दौरान दोनों का परिवार और पारिवारिक मित्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष नवंबर में ही दोनों ने सगाई कर ली थी।
वेंकटेश आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम थे। जानकारी के मुताबिक पहली बार दोनों एक कामन फ्रेंड के जरिए मिले थे। फिर श्रुति और वेंकटेश दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और अब ये शादी के बंधन में बंध गए।
![naidunia_image]()
कौन हैं श्रुति रघुनाथन
श्रुति रघुनाथन ने बीकॉम की पढ़ाई के बाद फैशन मैंनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके साथ उन्होंने लैंडमार्क बैडमिंटन लीग 2022 में हुए वूमन डबल्स में रनर-अप रहीं।