• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET PG: सीयूईटी पीजी के लिए 24 जनवरी तक होंगे पंजीयन, एडमिट कार्ड सात मार्च से कर सकेंगे डाउनलोड

इस बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सीयूईटी में पीजी पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाई है।

By Kapil NileyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 11:00:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Dec 2023 11:01:17 PM (IST)
CUET PG: सीयूईटी पीजी के लिए 24 जनवरी तक होंगे पंजीयन, एडमिट कार्ड सात मार्च से कर सकेंगे डाउनलोड
इस बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सीयूईटी में पीजी पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाई है।

HighLights

  1. नवंबर में एनटीए ने सीयूईटी पीजी को लेकर परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी थी।
  2. यह 11 से 28 मार्च के बीच करवाई जाएगी।
  3. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक होंगे।

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी अब पसंदीदा संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख एजेंसी ने 24 जनवरी रखी है। आनलाइन फीस जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं के पास 25 जनवरी तक का समय है। एजेंसी ने आवेदन में संशोधन करने को लेकर भी विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया है, जो 27 से 29 जनवरी के बीच किया जा सकेगा।


नवंबर में एनटीए ने सीयूईटी पीजी को लेकर परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी थी, जो 11 से 28 मार्च के बीच करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक होंगे।

पंजीयन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद 4 मार्च को एजेंसी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तय करेंगी। इस बीच विद्यार्थी अपना परीक्षा केंद्र बदल भी सकते है। जबकि 7 मार्च से छात्र-छात्राएं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इस बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सीयूईटी में पीजी पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाई है। इस बार छात्र-छात्राएं 43 पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। सीयूईटी समन्वयक डा. कन्हैया आहूजा का कहना है कि सीयूईटी के लिए एजेंसी ने एक हेल्प डेस्क भी बनाई है।