• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपों से जगमगाए मंदिर में पंचमुखी स्वरूप में इंदौर के बाबा रणजीत के दर्शन

रणजीत अष्टमी महोत्सव में हुई दीपों से सजावट, सजाई राम-हनुमान मिलन की रंगोली, आराध्य के श्रृंगारित स्वरूप के दर्शन के लिए लगी कतारें।

By gajendra.nagarEdited By: gajendra.nagar
Publish Date: Sun, 26 Dec 2021 09:26:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Dec 2021 09:26:51 AM (IST)
दीपों से जगमगाए मंदिर में पंचमुखी स्वरूप में इंदौर के बाबा रणजीत के दर्शन

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। हजारों जगमगाते दीपों और विद्युत बल्बों की आकर्षक सज्जा के बीच पंचमुखी स्वरूप में दर्शन देते बाबा रणजीत हनुमान। परिसर में कहीं राम-हनुमान की सजी रंगोली तो कहीं सैनिकों की वेशभूषा में हाथों में मशाल लिए व्यवस्था संभालते भक्त। जय रणजीत के जयघोष लगाते दर्शन के लिए आतुर भक्त। यह नजारा था शनिवार शाम शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर का। अवसर था रणजीत अष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन दीपोत्सव और बाबा के श्रृंगार दर्शन का।

naidunia_image

उत्सव की तैयारियां दोपहर 1.30 बजे से शुरू हो गई थी। रंगोली बनाने वाले कलाकारों ने छह घंटे के अथक प्रयास के बाद शाम ढलने से पहले जय श्रीराम लिखित राम-हनुमान मिलन की रंगोली बनाई। इसके साथ ही फूलों से बनी अलग-अलग रंगोली भी आकर्षण का केंद्र था। मंदिर परिसर के मुख्य द्वार सें मंदिर तक लाल कारपेट बिछाया गया था। शाम साढे छह बजते ही भक्त थालियों में 5, 11 और 21 दीप सजाकर मंदिर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते करीब 11 हजार दीपों से मंदिर की सजावट की गई। इसके साथ ही भजन संध्या में भजन गायक विशाल शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य पुजारी दीपेश व्यास ने बताया कि भक्तों के लिए प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। मुख्य द्वार पर जिन भक्तों के पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क भी प्रदान किए गए।



हजार रक्षा सूत्र अभिमंत्रित

महोत्सव के तीसरे दिन रविवार सुबह 11 बजे विग्रह प्रतिमा का अभिषेक होगा। इसके बाद 51 हजार रक्षा सूत्र विधि विधान से अभिमंत्रित किए जाएंगे।