• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएवीवी इंदौर की परीक्षाएं आफलाइन ही होंगी, हाईकोर्ट में लगी याचिका पर नहीं हुआ फैसला

आनलाइन परीक्षा कराने को लेकर लगी थी तीन याचिकाएं।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 17 Jan 2022 08:44:28 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jan 2022 06:54:36 PM (IST)
डीएवीवी इंदौर की परीक्षाएं आफलाइन ही होंगी, हाईकोर्ट में लगी याचिका पर नहीं हुआ फैसला

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार से शुरू होने वाली देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आफलाइन ही होंगी। परीक्षाएं आनलाइन कराए जाने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल आफलाइन परीक्षा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। विवि ने कोर्ट को बताया कि कोरोना संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस पर कोर्ट ने सुनवाई आगे बढ़ाते हुए कहा कि विवि मंगलवार को होने वाली सुनवाई में इंतजामों की जानकारी साझा करे।

गौरतलब है कि विवि की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इस बार परीक्षाएं आफलाइन आयोजित की गई हैं। यानी परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में जाकर ही पर्चा देना होगा। परीक्षा आनलाइन कराए जाने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में तीन याचिकाएं दायर हैं। इनमें कहा है कि एक तरफ कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है वहीं विवि आफलाइन परीक्षाएं कराने पर अड़ा है। जिस समय परीक्षाएं आफलाइन कराए जाने का निर्णय लिया गया था उस समय शहर में 100-150 मरीज रोज मिल रहे थे। आज हालात बदल चुके हैं। अब रोजाना डेढ़ हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। शहर में उपचाररत मरीजों की संख्या दस हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है। ऐसी स्थिति में आफलाइन परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं तो संक्रमण और तेजी से फैलेगा।


विवि को कोर्ट में आज देनी होगी इंतजामों की जानकारी

सोमवार को हुई सुनवाई में विवि की तरफ से कोर्ट को बताया कि कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जाएगा। संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जो लोग संक्रमित क्षेत्रों से आएंगे उनके लिए भी अलग से इंतजाम रहेंगे। इस संबंध में देर शाम तक निर्णय ले लिया जाएगा। इस पर कोर्ट ने आफलाइन परीक्षा पर रोक लगाने से इंकार करते हुए सुनवाई मंगलवार तक आगे बढ़ा दी। कोर्ट ने कहा कि विवि इंतजामों की जानकारी मंगलवार तक बताए।