• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौला के दीदार के लिए गिरते पानी में उमड़े समाजजन

धर्मगुरु डॉ. सैयदना आली कदर मुफद्दल मौला के पलभर के दीदार के लिए बुधवार शाम हजारों बोहरा समाजजन सुपर कॉरिडोर स्थित मैदान पर उमड़े।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 20 Jun 2019 11:45:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jun 2019 12:00:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मौला के दीदार के लिए गिरते पानी में उमड़े समाजजन

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना आली कदर मुफद्दल मौला के पलभर के दीदार के लिए बुधवार शाम हजारों बोहरा समाजजन सुपर कॉरिडोर स्थित मैदान पर उमड़े। न किसी को बारिश की फिक्र थी, न कीचड़ की। जैसे ही मौला मंच पर तशरीफ लाए, 'मौला... मौला मुफद्दल मौला' की सदाएं गूंजने लगीं। सैयदना ने मोहर्रम की वाअज के दौरान इंदौर द्वारा की गई देश-दुनिया के लोगों की खिदमत पर कहा कि खिदमत करने वाले लोगों की जिंदगी खुशहाल हो और रोजी में बरकत मिले। मौला ने कहा कि इंदौर से मैं बहुत खुश हूं।

एक हुसैन के अलावा कोई गम न हो। देवास जाना था, लेकिन यहां के लोगों की मोहब्बत ने मुझे रोका। इस दौरान आमिल शेख अब्बास रामपुरावाला, आमिल शेख सैफुद्दीन रंगूनवाला, आमिल मुस्तफा भाई वजीही, आमिल अब्दुल हुसैन कुक्षी, बुरहानुद्दीन शकरूवाला, मजहर हुसैन सेठजीवाला, जौहर मानपुरवाला आदि मौजूद थे।


10 मिनट रुके मंच पर

सैयदना साहब के दीदार के लिए समाजजन शाम चार बजे से ही जुटने लगे थे। शाम पांच बजे मैदान पूरी तरह भर गया। शाम 5.55 पर बजे सैयदना साहब इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां इस्तकबाल के बाद मंच पर शाम 6.10 बजे आए। अपने संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद 6.20 बजे कार से देवास के लिए रवाना हुए। सैयदना साहब जैसे ही मंच से उतरकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़े, कई लोग उनके पीछे दौड़े। उनके हाथ चूमने और उनके नजदीक पहुंचने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई।

मंच तक लगी थी कतार

सैयदना के दीदार के लिए राऊ, महू और देपालपुर के समाजजन भी पहुंचे थे। इनमें महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी थे। एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर स्थित मंच तक लोग कतार लगाए खड़े रहे। सभी ने सैयदना का अभिवादन किया। बुरहानी बैंड न उनके स्वागत में धुन बजाई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।