• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: लापता युवक की पांच दिन बाद लाश मिली, पत्नी ने प्रेमी से करवाई हत्या

Indore Crime News: गुमराह करने के लिए पत्नी थाने भी पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज करवा कर आई।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 27 Apr 2023 11:42:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Apr 2023 11:42:24 AM (IST)
Indore Crime News: लापता युवक की पांच दिन बाद लाश मिली, पत्नी ने प्रेमी से करवाई हत्या

Indore Crime News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। चंदन नगर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता युवक की लाश मिली है। उसकी पत्नी ने ही हत्या करवाई है। मुख्य आरोपित से उसके अवैध संबंध थे। महिला ने रास्ते से हटाने के लिए कहा था। गुमराह करने के लिए वह थाने भी पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज करवा कर आई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है।

जोन-4 के डीसीपी आरकेसिंह के मुताबिक राजकुमार नगर बांक (धार रोड़) निवासी 35 वर्षीय जावेद पुत्र सत्तार खां 22 अप्रैल से लापता था। पत्नी रुखसाना ने थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जावेद के फोन की काल डिटेल और लोकेशन निकाली तो पता चला वह दोस्त सद्दाम निवासी राजकुमार नगर बांक के साथ था। बुधवार रात पुलिस ने सद्दाम को हिरासत में ले लिया। पहले तो उसने जावेद के साथ होने से इन्कार किया लेकिन बाद में टूट गया।


उसने बताया कि जावेद की शाकिर निवासी नूरानी नगर के साथ मिलकर हत्या कर दी है। शव को ग्रीन पार्क कालोनी के खाली मैदान में फेंक दिया है। पुलिस ने बुधवार को ही शव बरामद किया और सद्दाम व जावेद (मृतक) की पत्नी रुखसाना को हिरासत में ले लिया।

रास्ता से हटाने का बोलती थी जावेद की पत्नी

सद्दाम और रुखसाना के अवैध संबंध है। दोनों एक ही कालोनी में रहते है। सद्दाम आटो रिक्शा चलाता है। रुखसाना ने ही उससे कहा था कि जावेद को रास्ता से हटा दिया जाए। जावेद और सद्दाम भी आपस में दोस्त रहे है। उसने साजिश के तहत जावेद को शराब पीने बुलाया। शाकिर को भी अपने साथ में ले लिया। पहले राऊ की तरफ गए और शराब पी। रात होने पर रिक्शा में ही उसकी हत्या कर दी। दोनों ने शव को खाली मैदान में फेंक दिया।