
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर मेट्रो के 31 किलोमीटर की प्रस्तावित रिंग के आसपास 500-500 मीटर के क्षेत्र को कंट्रोल एरिया घोषित किया गया है। यह कवायद इस वजह से की जा रही है कि मेट्रो के आसपास सघन बसाहट और यहां ज्यादा आबादी होने से मेट्रो को यात्री भी ज्यादा मिल सकेगे।
कंट्रोल एरिया का अभी प्रारुप जारी हुआ है। 15 दिन में सुनवाई पूर्ण होने के बाद इसकी अधिसूचना जारी होगी। वही अभी शहर के अन्य स्थानों पर फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) जहां 1:25 होता है। वही मेट्रो रूट के आसपास एफएआर 1: 87 होगा। ऐसे में लोग मेट्रो रूट के आसपास टीडीआर नियमों के तहत जारी डीआरसी (विकास अधिकार प्रमाण पत्र) खरीदकर ऊंजी हाइराइज इमारतों का निर्माण कर सकेंगे।
इंदौर शहर में अभी तक करीब 200 लोगों को टीडीआर जारी किए गए है। इनमें से अभी तीन से चार स्थानों पर ही टीडीआर का उपयोग हुआ है। ऐसे में यह संभावना है कि मेट्रो रूट के आसपास निर्माण के लिए कई बिल्डर लोगों से टीडीआर खरीदकर ऊंची इमारतों का निर्माण कर सकेंगे।
एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा नागपुर के साथ इंदौर मेट्राे प्रोजेक्ट में टीओडी (ट्रांजिक्ट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) के तकनीकी सहयोग दे रहा है। इसके लिए सैप्ट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ नगर निगम इंदौर को तकनीकी सहायता भी दे रहे है। वे डीपीआर तैयार करने में भी सहयोग देंगे।
इंदौर : महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में 10 से 17 जुलाई तक इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 10 से 17 जुलाई तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं दौंड से चलने वाली ट्रेन दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।