• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेयर ऑइल के लिए 100 रु. मांगे, मां ने 500 का नोट दिया तो लगा ली फांसी

मां ने पांच सौ का नोट थमा दिया। इससे वह गुस्सा हो गया।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 10 Nov 2016 11:18:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Nov 2016 11:55:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हेयर ऑइल के लिए 100 रु. मांगे, मां ने 500 का नोट दिया तो लगा ली फांसी

इंदौर। 22 वर्षीय युवक ने गुरुवार सुबह अपने रूम में दो घंटे एरोबिक्स की। फिर मां के पास पहुंचा। बोला- सिर के बाल सफेद हो रहे हैं। हेयर ऑइल लाना है। मां ने पांच सौ का नोट थमा दिया। इससे वह गुस्सा हो गया। उसका कहना था कि भारत सरकार इसे बंद कर चुकी है। मां के पास सौ का एक ही नोट था।

उसका कहना था कि इससे घर का सामान आ जाएगा। तू नारियल का तेल लग ले। युवक गुस्सा हो गया और उसने कमरा बंदकर फांसी लगा ली। घटना रुकमणि नगर की है। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, खुदकुशी करने वाले युवक का नाम अरविंद अहिरवार था। घटना के वक्त घर पर उसकी दो बहनें दीपाली और रुचि भी थी।


मां दरवाजा खटखटाती रही, बेटा नहीं माना

दीपाली ने बताया कि वह काफी जिद्दी था। कई बार मरने की बात कर चुका है। एक-दो बार हाथ भी काट चुका है। जैसे ही अरविंद ने दरवाजा लगाया तो मां उसके दोस्तों को बुला लाई। सभी दरवाजा खटखटाने लगे। वह आधा घंटे तक सबसे बात करता रहा। बोला- मैं बाद में बाहर आऊंगा। इसके बाद सभी दोस्त चले गए। बहनें अभी आगे के कमरे में चली गईं, लेकिन मां हीरा बाई का मन नहीं माना और वह दरवाजा खटखटाते रही।

दोस्त आया तो घटना का पता चला

दो घंटे बाद अरविंद का एक दोस्त आया। उसने सीढ़ी लगाकर रोशनदान से देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सभी ने दरवाजा तोड़ा और उसे अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पिता जैसा अफसर बनना चाहता था

पुलिस के मुताबिक, अरविंद के पिता 15वीं बटालियन में कंपनी कमांडर थे। उनकी मौत के बाद बड़े बेटे वीरेंद्र को अनुकंपा नियुक्ति मिली। वह ग्वालियर में ट्रनिंग पर है। छह बहनों में से चार की शादी हो चुकी है। दोस्तों ने बताया कि अरविंद अच्छा खासा एरोबिक्स जानता था। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। उसका सपना था कि पिता जैसा अफसर बने। एक जगह अकाउंटिंग भी करता था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।