यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indore News: देवेंद्र मालवीय बने फ़िल्म सेंसर बोर्ड के सलाहकार
Indore News: देवेंद्र शहर में प्रतिदिन बजने वाले स्वच्छता गीतों के लेखक और डायरेक्टर हैं, जिसमें हाल ही में रिलीज़ 'बजा दिया डंका इंदौर ने मारा है छक्...और पढ़ें
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 02:46:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 02:46:08 PM (IST)

Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर के युवा देश दुनिया में अपना नाम कर रहे हैं। हाल ही में शहर के एक और युवा ने फिल्मी जगत में विशेष स्थान बनाया है। इंदौर के फिल्मकार और गीतकार देवेंद्र मालवीय को केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के सलाहकर पैनल में शामिल किया गया है। देवेंद्र मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं, जिसके चलते उन्हें मुंबई क्षेत्र के सलाहकार पैनल के लिए चुना गया है।
वर्तमान दौर में कई मुद्दों पर फ़िल्मों के कंटेंट को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं सेंसर बोर्ड को लोगों की भावनाओं व मेकर्स की अभिव्यक्ति की आज़ादी दोनों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना होता है। ऐसे में शहर के फ़िल्मकार को मुंबई क्षेत्र में निर्मित फ़िल्मों की समीक्षा कर सर्टिफ़िकेट देने वाली पैनल में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
देवेंद्र शहर में प्रतिदिन बजने वाले स्वच्छता गीतों के लेखक और डायरेक्टर हैं, जिसमें हाल ही में रिलीज़ 'बजा दिया डंका इंदौर ने मारा है छक्का' काफ़ी सराहा गया। साथ ही उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों, म्यूज़िक एल्बमस और 100 से अधिक डॉक्युमेंटरी फ़िल्मों का लेखन व डायरेक्शन किया है। उनके मुंबई और इंदौर स्थित विज़ुअल बर्ड्स स्टूडीओ में आर्टिकल-15, थप्पड़, तन्हाजी, मिशन मंगल, अनेक, लाल सिंग चड्ढा, रक्षाबंधन, मिडिल क्लास लव, पी एस-1 जैसी फ़िल्मों तथा फ़ैमिलीमैन व असुर जैसी वेबसिरिस का वी एफ एक्स कार्य हुआ है।