• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2022 : धनतेरस के लिए सजे सराफा में बिछा लाल कारपेट, बर्तन बाजार में खास सजावट

Dhanteras 2022 :सोने-चांदी के साथ ही तांबे-पीतल की भी रहेगी मांग, धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को भी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक और घरेलू...और पढ़ें

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 22 Oct 2022 03:20:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Oct 2022 08:11:56 AM (IST)
Dhanteras 2022 : धनतेरस के लिए सजे सराफा में बिछा लाल कारपेट, बर्तन बाजार में खास सजावट

Dhanteras 2022 : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पंचागों के अनुसार धनतेरस की तिथि इस बार दो दिन है। कुछ शनिवार को तो कुछ रविवार को धनतेरस मनाएंगे। परंपरागत बाजारों में विशेष सजावट हो चुकी है।

सराफा में खास रोशनी के साथ सड़क पर लाल कारपेट बिछाया जाता है। इस साल भी परंपरा कायम है। दीपावली तक बाजार में गाड़ियों की एंट्री नहीं रहेगी। खुली सड़क पर खरीदार कारपेट पर चहल-कदमी करते हुए खरीदारी का मजा ले सकेंगे। इसी के साथ बर्तन बाजार में भी खास सजावट की गई है। इस बाजार की दुकानें अलग-अलग धातुओं के बर्तनों के वंदनवार बनाकर सजाई गई हैं।


बर्तन पर महंगाई का असर

naidunia_image

सोने और चांदी के साथ ही धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी को भी शुभ माना जाता है। बर्तनों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 15 से 20 फीसद का इजाफा हुआ है। इसके बावजूद बर्तन कारोबारियों को धनतेरस पर बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीदें हैं। बर्तन बाजार में पीतल के साथ ही तांबा और कांसे के बर्तन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। आम घरों की खरीदी से एल्युमिनियम के बर्तन बाहर हो चुके हैं। असल में पीतल और तांबे के बर्तन में खाना पकाना और खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसे ध्यान में रखते हुए तांबे और पीतल के फैंसी बर्तन और पूजापाठ का सामान खूब पसंद किया जा रहा है। कारोबारी राजेश महेता का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बर्तनों की कीमतें बढ़ने के बावजूद बाजार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है, जिससे बाजार में अच्छे बूम की उम्मीद है। इस समय बाजार में स्टील 250-300, तांबा 800-1000, पीतल 650-700 और एल्यूमिनियम 250-300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

इलेक्ट्रानिक बाजार भी तैयार

शहर में धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक और घरेलू उपकरणों की खरीदी का भी चलन बना हुआ है। तमाम शोरूम से लेकर जेल रोड का मोबाइल बाजार, एमटीएच कंपाउंड के बाजार में भी खास सजावट की गई है। शोरूम और कंपनियां विशेष छूट दे रही हैं तो इन बाजारों ने अपनी ओर से ग्राहकों को आफर की पेशकश की है।