• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीआरआइ इंदौर ने बांग्लादेश की ओर से आया तस्करी का 3.33 किलो सोना रायपुर में पकड़ा

एक तस्कर गिरफ्तार, बंगाल में छापे।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 20 Jan 2022 05:25:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jan 2022 05:25:03 PM (IST)
डीआरआइ इंदौर ने बांग्लादेश की ओर से आया तस्करी का 3.33 किलो सोना रायपुर में पकड़ा

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की इंदौर जोनल यूनिट ने बुधवार को रायपुर में कार्रवाई करते हुए 3.33 किलोग्राम सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। डीआरआइ की टीम ने रायपुर यूनिट और आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टेशन से यह सोना बरामद किया है।

इंदौर जोनल यूनिट के अनुसार, तस्कर कोलकाता से सोना लेकर नागपुर की तरफ जा रहा था। कमर पर कपड़े के बेल्ट के भीतर तस्कर ने सोने के 20 बिस्कुट छुपाए थे। बरामद किए सोने की कुल कीमत 1.65 करोड़ रुपये हैं। सोने के बिस्कुट को जब्त कर तस्कर को भी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में डीआरआइ को तस्करी के गिरोह का पता चला है। गिरोह के पांच लोगों को खुफिया एजेंसी चिन्हित कर चुकी है। पता चला है कि तस्करी का यह सिंडिकेट भारी मात्रा में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में संलिप्त रहा है जिसके लिए हवाला चैनलों के माध्यम से भुगतान किया गया है। जांच के लिए डीआरआइ की टीम बंगाल भी रवाना हुई और कार्रवाई को अंजाम दे रही है।


गहनों में खपा दिया जाता है सोना - सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश की ओर से सीमा पार करवाकर विदेशी सोने को भारत में लाया जा रहा है। सोने को ज्वैलर्स के जरिए देश के बड़े शहरों में भेजा जाता है और गहनों के रूप में खपा दिया जाता है। जिस तस्कर को पकड़ा है वह भी महाराष्ट्र में ज्वैलर्स को सोना देने जा रहा था। जारी वित्त वर्ष में डीआरआइ की इंदौर जोनल यूनिट के अधिकारियों ने विभिन्न अभियानों में विदेशी मूल के सोना, चांदी, तस्करी की सिगरेट और इलेक्ट्रानिक सिगरेट, तस्करी के इलेक्ट्रानिक्स सामान, बिक्री से अर्जित नकदी के अलावा लगभग 8,300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।