• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एमपी में MBA-MCA प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सीमेट 2026 अभ्यर्थियों को पहली प्राथमिकता; 1 जुलाई तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

तकनीकी शिक्षा विभाग ने एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Kapil NileyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 09:51:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 09:52:38 PM (IST)
एमपी में MBA-MCA प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सीमेट 2026 अभ्यर्थियों को पहली प्राथमिकता; 1 जुलाई तक करना होगा रजिस्ट्रेशन
MBA-MCA प्रवेश के लिए डीटीई ने शुरू की ऑनलाइन काउंसिलिंग (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 1 जुलाई तक विद्यार्थी करा सकेंगे अपना पंजीयन
  2. 10 जुलाई को जारी होगा पहले चरण का सीट आवंटन
  3. MCA प्रवेश स्नातक परीक्षा के आधार पर होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग (डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन-DET) ने एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने ऑनलाइन काउंसिलिंग को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए विद्यार्थियों को पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं।

19 जून से शुरू हुई ऑनलाइन काउंसिलिंग

डीईटी के अनुसार एमबीए और एमसीए में प्रवेश के लिए 19 जून से काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पहले चरण की काउंसिलिंग में विद्यार्थी 19 जून से 1 जुलाई तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। एमबीए पाठ्यक्रम में पहले चरण में केवल सीमेट (कॉमन मैनेजमेंट टेस्ट) 2026 में शामिल विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। MCA पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।


1 जुलाई तक पंजीयन, 5 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग

प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को विभाग ने निर्देश दिए हैं कि वे प्रवेश नियम, पूरी समय-सारणी, जरूरी दिशा-निर्देश और अधिकृत सहायता केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर लें।

पंजीयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थी अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। इसके लिए अंतिम तारीख 5 जुलाई निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन में सुधार के लिए विद्यार्थियों को 2 से 3 जुलाई तक दो दिन का समय दिया गया है।

10 जुलाई को मिलेगा सीट आवंटन

एमबीए में पहले चरण में सीटों का आवंटन सीमेट 2026 के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद होने वाले चरणों में भी पहले सीमेट 2026 में शामिल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। बची हुई सीटों पर योग्यता परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षाविद डॉ. कविता कासलीवाल के अनुसार एमबीए और एमसीए में प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 10 जुलाई को विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। 10 से 15 जुलाई के बीच विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग कर फीस जमा करनी होगी।

12 जुलाई से शुरू होगा दूसरा चरण

पहले चरण में जिन विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा, वे दूसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे। डीईटी ने दूसरे चरण की प्रक्रिया 12 जुलाई से 1 अगस्त तक निर्धारित की है। दूसरे चरण में भी एमबीए के लिए पहले सीमेट 2026 अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी।

सीएलसी में संस्था स्तर पर मिलेगा प्रवेश

शिक्षाविद डॉ. अनस इकबाल ने बताया कि दूसरे चरण के बाद संस्था स्तर की काउंसिलिंग (सीएलसी) आयोजित की जाएगी। इसमें प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को तय तारीख पर संबंधित संस्था में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उपस्थित होना होगा। इसके बाद उपस्थित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।