• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर ऑनलाइन सट्टा कांड में दुबई कनेक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार, नाना पटवारी की भूमिका पर भी नजर

राजेंद्र नगर थाने में दर्ज ऑनलाइन सट्टा मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके तार देश से बाहर तक जुड़ते नजर आ रहे हैं।

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 09:37:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 09:37:56 PM (IST)
इंदौर ऑनलाइन सट्टा कांड में दुबई कनेक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार, नाना पटवारी की भूमिका पर भी नजर
इंदौर ऑनलाइन सट्टा कांड में दुबई कनेक्शन।

HighLights

  1. इंदौर ऑनलाइन सट्टा कांड में दुबई कनेक्शन
  2. स्वप्नदीप के मोबाइल में मिली दुबई की आईडी
  3. नाना पटवारी की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजेंद्र नगर थाने में दर्ज ऑनलाइन सट्टा मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके तार देश से बाहर तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों राहुल, धर्मेंद्र और स्वप्नदीप को गिरफ्तार किया और डिजिटल ट्रेल की जांच की तो दुबई कनेक्शन सामने आया।

विदेश से जुड़े कनेक्शन की पड़ताल में जुटी पुलिस

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, आरोपित स्वप्नदीप उर्फ सनी शिंदे के मोबाइल में दुबई के नंबर से चल रही आईडी मिली थी। उसने पूछताछ के दौरान बताया आईडी खुद नाना पटवारी ने बनाई थी। बाद में उसने अपने मोबाइल में लॉग-इन कर ली। पुलिस अब मोबाइल में मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर विदेश से जुड़े कनेक्शन की पड़ताल में जुटी है।


ऑनलाइन सट्टा एप की जांच में दुबई कनेक्शन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बैटिंग नेटवर्क का दुबई में सक्रिय लोगों या संस्थाओं से किस तरह का संपर्क था और रकम का लेन-देन किस माध्यम से होता था। पुलिस की नजर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी की भूमिका पर भी है। डीसीपी रावत ने बताया कि नाना पटवारी से जुड़े बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक ट्रांजेक्शन की जांच पूरी होने के बाद उनकी भूमिका स्पष्ट होगी। साक्ष्य मिलने पर उन्हें मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया- सिर्फ नाम हटने से खत्म नहीं होता स्वामित्व, वैध दस्तावेज जरूरी

अब तक 12 गिरफ्तार, दो नाम और सामने आए

आनलाइन बेटिंग मामले में पुलिस अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी कथित भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस अब मोबाइल फोन, बेटिंग एप की आइडी, डिजिटल रिकार्ड और बैंक खातों के लेन-देन को खंगालकर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि सट्टे से जुटाई गई रकम कहां पहुंचती थी और नेटवर्क का संचालन किन लोगों के जरिए किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।