• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट का किराया 38 हजार रुपए तक पहुंचा

त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट में अगस्त के आखिरी सप्ताह में हाईफेयर की स्थिति है। आखिरी सप्ताह में इंदौर से आबूधाबी की सी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 10:37:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 10:37:43 AM (IST)
त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट का किराया 38 हजार रुपए तक पहुंचा
इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट का किराया बढ़ा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इस माह के शुरुआती दिनों की तुलना में 15 हजार रुपए तक किराया बढ़ा
  2. 15 जुलाई से शुरू हुई थी इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट
  3. ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार 20 अगस्त तक फेयर 20 से 23 हजार रुपए के आसपास है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट में अगस्त के आखिरी सप्ताह में हाईफेयर की स्थिति है। आखिरी सप्ताह में इंदौर से आबूधाबी की सीधी फ्लाइट में फेयर 38 हजार रुपए तक पहुंच गया है, जबकि वापसी में यह 15 हजार रुपए तक है।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार 20 अगस्त तक फेयर 20 से 23 हजार रुपए के आसपास है। वहीं 21 से 26 अगस्त के बीच टिकट का फेयर बढ़कर 29 से 32 हजार रुपए तक पहुंच रहा है। रक्षाबंधन के आसपास यह फेयर 38 हजार रुपए तक भी पहुंच गया है।


यानी महीने के आखिरी सप्ताह में शुरुआती दिनों की तुलना में किराए में करीब 15 हजार रुपए तक ज्यादा है। वहीं, आबूधाबी से इंदौर आने वाले यात्रियों को फिलहाल राहत है। यह फेयर वापसी में 15 से 17 हजार रुपए तक है।राउंड फेयर 41 से लेकर 48 हजार रुपए तक है। वहीं आगे किराया और बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में आबुधाबी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

किराया दर तालिका

तारीख इंदौर से आबूधाबी आबूधाबी से इंदौर
20 अगस्त तक 20-23 हजार रुपए 12-25 हजार रुपए
21-26 अगस्त 29-32 हजार रुपए 15-17 हजार रुपए
27-31 अगस्त 30-38 हजार रुपए 15-16 हजार रुपए

फ्लाइट का सप्ताह में चार दिन हो रहा संचालन

इंदौर से आबूधाबी की फ्लाइट पिछले महीने 15 जुलाई से शुरू हुई थी। यह फ्लाइट इंदौर से सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होती है।

और बढ़ सकता है किराया

इंदौर-आबूधाबी फ्लाइट में सितंबर में फेयर में थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद त्योहारी सीजन दशहरा, दीपावली में फेयर फिर बढ़ेगा। नवंबर-दिसंबर में बड़ी संख्या में लोग दुबई, आबूधाबी जाते हैं, ऐसे में उस दौरान भी हाईफेयर रहेगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर से फिर शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट, 17 जुलाई से अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान; दुनिया के 80 शहरों के लिए राह होगी आसान