Dussehra 2023: इंदौर में इस स्थान पर दहन नहीं रावण का होगा पूजन
Dussehra 2023: रावण के पुतले का दहन न करने का अनुरोध भी किया जा रहा है।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 19 Oct 2023 10:33:13 AM (IST)
Updated Date: Thu, 19 Oct 2023 10:33:13 AM (IST)
परदेशीपुरा के रावण मंदिर में पूजन होगा। Dussehra 2023: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक तरफ जहां शहरभर रावण दहन के आयोजन होंगे, वहीं परदेशीपुरा के रावण मंदिर में पूजन होगा। इस अवसर पर में पूजा अर्चना, कन्याओं के पैर धोकर खीर प्रसाद भी बंटेगा। रावण के पुतले का दहन न करने का अनुरोध भी किया जा रहा है।
महात्मा रावण भक्त मंडल के अध्यक्ष महेश गोहर ने बताया की पूर्व की ही तरह इस वर्ष भी
दशहरा पर्व को मोक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर मंगलवार की सुबह 11 बजे यज्ञ हवन के साथ ही छोटी बालिकाओं के पैर धोये जाकर खीर का प्रसाद भी वितरण होगा। शिव के दसवें अवतार प्रकांड पंडित दसग्रीव दशानंद "रावण" के पुतले का दहन न किया जाए। यह अपील की जा रही है।
दशहरा मैदान पर जलेगा 151 फीट ऊंचा रावण का पुतला
दशहरे पर 24 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान पर 151 फीट ऊंचा रावण और 250 फीट लंबी लंका का दहन किया जाएगा।
रावण का मुखौटा बनकर तैयार हो गया है। आयोजन समिति के सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि मुखौटा तैयार हो चुका है। पुतले का निर्माण कलाकार लक्की सलवाडिया, धर्मसिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर,मनोज आर्या, लालू लाहोरिया कर रहे हैं।