• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ear Infection: सर्दी-जुकाम के कारण हो रही कान के इंफेक्शन की समस्या, 30 प्रतिशत बढ़े मरीज

Ear Infection: लंबे समय तक कफ के बाद भी मरीज नहीं करवा रहे इलाज।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 10:19:38 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 Mar 2024 01:08:35 PM (IST)
Ear Infection: सर्दी-जुकाम के कारण हो रही कान के इंफेक्शन की समस्या, 30 प्रतिशत बढ़े मरीज

HighLights

  1. मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
  2. मरीजों में लंबे समय तक कफ रहने की समस्या देखने को मिल रही है।
  3. कान के इंफेशन के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Ear Infection: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन दिनों मरीजों में लंबे समय तक कफ रहने की समस्या देखने को मिल रही है। इसे मरीज मामूली समझकर समय पर इसका उपचार भी नहीं करवाते हैं। इस कारण इन्हें कान का इंफेक्शन हो रहा है। अस्पतालों में इसे लेकर बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

एमवाय अस्पताल ओपीडी के ईएनटी विभाग में रोजाना 90-100 मरीज आते हैं। अब यह संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गई है। डाक्टरों ने बताया कि कान के इंफेशन के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लंबे समय तक कफ के बाद भी मरीज इसका इलाज नहीं करवा रहे हैं। इससे कान में भारीपन और खून आने के साथ ही सुनने की क्षमता कम हो जाती है। इसे ठीक होने में 20 से 25 दिन तक का समय लग रहा है। चिंताजनक है कि यह समस्या बच्चों में अधिक देखने को मिल रही है।


naidunia_image

इसलिए होता है कान दर्द

विशेषज्ञों के मुताबिक कभी-कभी सामान्य सर्दी के कारण कान में भी दर्द हो सकता है। ऐसा सर्दी के दौरान अत्यधिक कफ बनने के कारण होता है। इनमें से कुछ जमा होकर कान के बीच में और कान के परदे पर दबाव पैदा करते हैं, जिससे कान में दर्द की समस्या हो सकती है।

बच्चों में ज्यादा होता है कान का इंफेक्शन

बच्चों को कान में इंफेक्शन होने की आशंका ज्यादा होती है, क्योंकि वयस्कों की तुलना में उनका यूस्टेशियन मार्ग छोटा और संकुचित होता है। ऐसे में स्वजन को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है कि बच्चों को सर्दी-खांसी हो तो उनका समय से विशेषज्ञों से इलाज करवाएं।

लक्षण

- सुनने की क्षमता कम लगना। .

- नींद में कठिनाई का अनुभव।

- कान में दर्द होना।

सर्दी-जुकाम का समय पर इलाज नहीं करवाने के कारण कान के इंफेक्शन की समस्या होती है। लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है। इस कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। करीब 30 प्रतिशत मरीजों की संख्या अभी बढ़ी है। खासकर बच्चों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है।

- डा. यामिनि गुप्ता, विभागाध्यक्ष, ईएनटी, एमवाय अस्पताल

मौसम में बदलाव के चलते कान के इंफेक्शन की समस्या बढ़ने लगी है। इससे बचाव के लिए हमें सर्दी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। लंबे समय तक सर्दी के कारण बनने वाले कफ से कान का इंफेक्शन होता है। इसका समय पर इलाज करवा लिया जाए तो बेहतर है। कई लोग बिना डाक्टर की सलाह के ही इलाज लेने लगते हैं, जो समस्या को बढ़ा भी सकता है।

- डा. हिना बक्षी, ईएनटी विशेषज्ञ