
Edible Oil Price in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की ताजा रिपोर्ट में ब्राजील की सोया फसल का अनुमान 156 से घटाकर 155 मिलियन टन कर दिया, जो व्यापार अनुमान 152.28 मिलियन टन से अधिक है। यूएसडीए ने अर्जेंटीना में सोयाबीन फसल का अनुमान 50 मिलियन पर अपरिवर्तित रखा है। जबकि व्यापार अनुमान 50.23 मिलियन टन था। विश्व में सोयाबीन स्टाक 1.5 फीसद घटकर 114.27 मिलियन टन होने का अनुमान है जो व्यापार अपेक्षा के अनुरूप है। कुल मिलाकर यूएसडीए की रिपोर्ट सोयाबीन के लिए न तो तेजी है और न ही मंदी बताई जा रही है।
प्रमुख सोयाबीन विश्लेषकों का मानना है कि निकट भविष्य में बाजार का बाटम बन चुका है। दूसरी ओर मार्च के अंत में विश्व सोया तेल का स्टाक 6.2 फीसद घटकर 5.01 मिलियन टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल स्टाक या उत्पादन संख्या में कोई बदलाव नहीं। मार्च के अंत में अर्जेंटीना सोया तेल का स्टॉक 14.7 फीसद घटकर 0.29 मिलियन टन हो जाएगा जबकि ब्राजील का सोया तेल स्टाक भी 10 फीसद गिरकर 0.36 मिलियन टन पर आ जाएगा। अर्जेंटीना और ब्राजील में कम स्टाक के चलते, यूएसडीए की रिपोर्ट सोया तेल के लिए सकारात्मक प्रतीत होती है।
यूएसडीए ने भारत के निर्यात अनुमान को 12 लाख टन से संशोधित कर 14 लाख टन कर दिया, जबकि भारत का सोयामील अंतिम स्टॉक 25.9 फीसद घटकर 0.2 मिलियन टन रहने का अनुमान है। इधर, यूएसडीए की रिपोर्ट के बाद भारतीय बाजारों में ग्राहकी का सपोर्ट ऊंचे दामों पर कम मिलने से भाव में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। सोया तेल इंदौर आंशिक घटकर 960-965 रुपये प्रति दस किलो रह गया। अन्य खाद्य तेलों के दामों में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया।
लूज तेल के दाम - (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1470-1490, मुंबई मूंगफली तेल 1490, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 960-965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920-925, इंदौर पाम 970, मुंबई सोया रिफाइंड 960, सोया डीगम 885, मुंबई पाम तेल 915, राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 910 रुपये।
सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव - अंबिका कालापीपल 4550, अंबिका जावरा 4600, नीमच प्रोटीन 4625, धानुका सोया 4625, एमएस साल्वेक्स 4635, सूर्या फूड 4630, हरिओम अमृत 4625, धीरेंद्र सोया 4630, प्रकाश 4565, केपी निवाड़ी 4580, लक्ष्मी 4520, रुचि पीथमपुर 4490, एमएस पचोर 4575, प्रेस्टीज 4575, आरएच सिवनी 4700, रामा 4450, सांवरिया 4550 रुपये।
कपास्या खली - (60 किलो भरती) इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1800, बुरहानपुर 1800, अकोला 2850 रुपये।