• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Edible Oil Price in Indore: सोपा की रिपोर्ट में सोयाबीन की बुवाई बढ़ी, बारिश की खेंच से किसान चिंतित

Edible Oil Price in Indore: शुक्रवार को इंदौर में सोयाबीन तेल 10 रुपये और घटकर 935-940, पाम तेल इंदौर 905-910 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 12 Aug 2023 02:20:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Aug 2023 02:20:13 AM (IST)
Edible Oil Price in Indore: सोपा की रिपोर्ट में सोयाबीन की बुवाई बढ़ी, बारिश की खेंच से किसान चिंतित

Edible Oil Price in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दि सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सोपा) ने देश में सोयाबीन की बुवाई के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। 8 अगस्त तक देश में कुल 122 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई होने का अनुमान सोपा ने जताया है। प्रदेश और देश में बीते वर्ष से ज्यादा बुवाई की बात सोपा ने कही है। हालांकि, सोपा की रिपोर्ट के अनुसार सरकार द्वारा जो बुवाई के आंकड़े दिए हैं असल में उससे कम बुवाई सोपा ने मानी है।

सोपा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 53.130 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन बोया गया है। वहीं सरकार का अनुमान 54.136 लाख हेक्टेयर का है। हालांकि, सोपा ने माना है कि बीते वर्ष से ज्यादा सोयाबीन बुवाई हुई है। बीते वर्ष इस समय तक बुवाई का आंकड़ा सिर्फ 50 लाख हेक्टेयर से ज्यादा था। सोबायीन बुवाई के मामले में मप्र सबसे आगे हैं। देश मेें दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। वहां 48.548 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है। वहां भी बीते साल के मुकाबले सुधार हुआ है।


देश में कुल मिलाकर सोयाबीन का बुवाई आंकड़ा बेहतर ही हुआ है। बीते वर्ष के 114.503 (सोपा) या 120.828 लाख हेक्टेयर के सरकारी आंकड़े के मुकाबले इस साल सोपा ने 122.394 और सरकार ने 124.110 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की बुवाई का सर्वेक्षण दिया है। अब मौसम अनुकुल रहा तो इस लिहाज से इस वर्ष भी सोयाबीन का उत्पादन बेहतर रहने का अनुमान है। दरअसल, आने वाला वर्ष आम चुनाव का होगा। ऐसे में खाद्य वस्तुओं की महंगाई पर नियंत्रण लगाने में सोयाबीन का अच्छा उत्पादन सरकार की मदद करेगा।

पिछले एक सप्ताह से बरसात न होने से सोयाबीन के किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। पांच-छह दिनों में बारिश नहीं हुई तो कई क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल को नुकसान हो सकता है। बाजार में सोयाबीन तेल में लेवाली बेहद कमजोर रहने और विदेशी बाजारों में मंदी के चलते इंदौर बाजार भी प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को इंदौर में सोयाबीन तेल 10 रुपये और घटकर 935-940, पाम तेल इंदौर 905-910 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

बाजार में ग्राहकी बेहद कमजोर बनी हुई है। केएलसीई 8 अंक माइनस और प्रोजेक्शन 27 अंक माइनस पर कारोबार करती देखी गई। देश में सोयाबीन की आवक एक लाख 90 हजार बोरी की दर्ज की गई, जिसमें से मध्य प्रदेश में एक लाख बोरी की रही। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन 5000, एवरेज 4800-4850, सरसों निमाड़ी 6300-6400, राइडा 4800-5150 रुपये क्विंटल के भाव रहे। मूंगफली तेल में मांग अच्छी रहने से भाव मजबूत बोले गए।

लूज तेल के दाम - (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1920-1930, मुंबई मूंगफली तेल 1870, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 937-940, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 900-905, इंदौर पाम 905-910, मुंबई सोया रिफाइंड 945, मुंबई पाम तेल 855, राजकोट तेलिया 3025, गुजरात लूज 1925, कपास्या तेल इंदौर 900 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम - एमएस पचोर 5015, धीरेंद्र सोया 5085, केएन एग्री 5025, प्रकाश 5120, एमएस साल्वेक्स 5050, रुचि 5000, अडाणी 5085, अग्रवाल सोया नीचम 5075, अवी एग्रो 5000, बंसल मंडीदीप 5075, बैतूल 5125, धानुका नीमच 5100, दिव्य ज्योति 5015, हरिओम रिफाइनरी 5050, लाभांशी 5085, आइडिया लक्ष्मी 500, खंडवा 5025, कृति कास्ता देवास 5050 रुपये।

कपास्या खली - (60 किलो भरती) इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2750 रुपये।