• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ek Ped Maa Ke Naam: इंदौर में आज 10 हजार महिलाएं और जवान रोपेंगे 80 हजार पौधे, सीएम भी शामिल होंगे

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज से हरियाली बढ़ाने के लिए काम होगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बीएसएफ परिसर में 80 हजार पौधे रोपे जाएंगे। अभि...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 08:56:51 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jul 2024 12:25:30 PM (IST)
Ek Ped Maa Ke Naam: इंदौर में आज 10 हजार महिलाएं और जवान रोपेंगे 80 हजार पौधे, सीएम भी शामिल होंगे
इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. रेवती रेंज और बीएसएफ क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण।
  2. इंदौर नगर निगम को 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।
  3. 14 जुलाई तक पूरे शहर में चलेगा पौधारोपण के लिए अभियान।

Ek Ped Maa Ke Naam: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव सात जुलाई को बीएसएफ परिसर बिजासन पर पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। बीएसएफ परिसर में मातृ वंदना के नाम पर लगभग 10 हजार महिलाओं एवं बीएसएफ के जवानों एवं अन्य द्वारा 80 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जनकार्य एवं उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि अभियान के तहत शहर में रोपे जाने वाले 51 लाख पौधों में से नगर निगम को 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।

इसके तहत सात जुलाई से 14 जुलाई तक शहर के रेवती रेंज, रीजनल पार्क, बीएसएफ क्षेत्र व विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। रोपे जाने वाले पौधों में जामुन, मोरसली, बादाम, नीम, तिरोमा, मधुकामिनी व अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।


कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को सौंपा जिम्मा

इंदौर स्थित युगपुरुष धाम आश्रम पंचकुइया, बिजासन टेकरी बीएसएफ, सुपर कारिडोर स्थित रमना एवं रेवती रेंज में छह एवं सात जुलाई तथा नौ एवं 14 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारी और आवश्यक प्रबंधों के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। पौधारोपण स्थल पर पैरामेडिकल टीम एवं संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने पितृ पर्वत पर किया पौधारोपण

naidunia_image

पितृ पर्वत पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के 51 लाख पौधे रोपने का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और महामंडलेश्वर ने भी पौधा-रोपण किया।