• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EPFO News: ई-नामिनेशन होने पर कर्मचारियों को तुरंत मिलता है भविष्य निधि का लाभ

EPFO News: अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने नियोक्ताओं को दिए निर्देश।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 20 Oct 2023 08:57:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Oct 2023 08:57:05 AM (IST)
EPFO News: ई-नामिनेशन होने पर कर्मचारियों को तुरंत मिलता है भविष्य निधि का लाभ
कर्मचारियों की ई-नामिनेशन और केवायसी की प्रक्रिया संस्थान को पूरी करना है।

EPFO News नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कर्मचारियों की ई-नामिनेशन और केवायसी की प्रक्रिया संस्थान को पूरी करना है। जल्द से जल्द पीएफ विभाग में कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी दर्ज करवाएं। यहां तक कि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते से आधार कार्ड से लेकर पैन कार्ड को जोड़ें। नामिनी के बारे में उल्लेख किया जाए। यह प्रक्रिया नियोक्ताओं स्तर पर होना है। उसके बाद ही कर्मचारियों को भविष्य निधि से जुड़ी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिल सकेगा।

naidunia_image

यह बात अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (मप्र-छग) वी रंगनाथ ने गुरुवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में कहीं। निरीक्षण दौरे पर आए आयुक्त रंगनाथ ने कई संस्थानों के अधिकारियों के साथ चर्चा की, जिसमें सीईओ, एमडी, मैनेजर और नियोक्ता शामिल है। बैठक में उन्होंने ई-नामिनेशन और केवायसी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।


उन्होंने कहा कि नियोक्ता कर्मचारियों का नियमित अंशदान विभाग में जमा करवाते है। मगर सेवानिवृत्ति के दौरान कई बार कर्मचारियों की जानकारी अधूरी व गलत रहती है। ऐसे में कर्मचारियों की परेशानी बढ़ती है। कई बार भविष्य निधि की राशि व पेंशन शुरू होने में समय लगता है। इन्हें दिक्कतों से बचने के लिए संस्थानों को नौकरी के दौरान ही कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी दर्ज करवाना चाहिए।

इस दौरान सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्विज काम्प्टीशन भी रखी गई। बाद में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार भी बांटे गए। आयुक्त रंगनाथ का स्वागत इंदौर कार्यालय के प्रभारी क्षेत्रीय आयुक्त मनोरंजन कुमार ने किया।