• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्‍टा पर फैजान ने बनाई राहुल नाम से आईडी, लड़की से संबंध बनाए, ब्‍लैकमेल कर बोला मुसलमान बनना पड़ेगा

साल 2020 में फैजान पीड़िता को बातचीत के बहाने होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।वह दोस्तों के घर भी ले गया था।कुछ समय बाद उसने बताया उसका असली नाम...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 14 May 2025 09:19:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 May 2025 09:26:03 PM (IST)
इंस्‍टा पर फैजान ने बनाई राहुल नाम से आईडी, लड़की से संबंध बनाए, ब्‍लैकमेल कर बोला मुसलमान बनना पड़ेगा
इंदौर में सामने आया लव जिहाद का मामला।

HighLights

  1. हिंदू युवती से दुष्कर्म कर फोटो खींचे,आरोपित बोला-मुसलमान बनो।
  2. इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर युवतियों से दोस्ती करता है आरोपी।
  3. शिकायत पर खजराना पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हिंदू युवती लव जिहाद का शिकार हो गई।मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए।वह उस पर मुसलमान बनने का दबाव बनाने लगा था। युवती परेशान हो गई थी।छोटी बहन को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। खजराना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और दुष्कर्म की धाराएं लगाई गई हैं। naidunia_image

टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक खंडवा निवासी युवती से आरोपित फैजान(नागदा) की 2018 में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। फैजान खान ने राहुल के नाम की आइडी बना ली थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए और चैटिंग करने लगे। 2019 में पीड़िता नानी से मिलने इंदौर आई तो फैजान भी मिला।कैफे पर बुलाकर उससे चर्चा की। इस दौरान भी उसने राहुल नाम बताया। उसने परिवार के बारे में जानकारी ले ली। साल 2020 में फैजान पीड़िता को बातचीत के बहाने होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।


naidunia_image

वह दोस्तों के घर भी ले गया था। कुछ समय बाद उसने बताया उसका असली नाम फैजान खान है। वह मुसलमान है। उसने पीड़िता से कहा कि तूझे भी मुसलमान बनना पड़ेगा। इस्लाम कबूल करने के बाद शादी कर लेगा। आरोपित फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 7 मई को उसने धमका कर इंदौर बुलाया। पीड़िता को छोटी बहन की हत्या की धमकी दी। वह मिलने के लिए खंडवा तक आ गया। उसने मिलने बुलाया और धमकाया। परेशान होकर पीड़िता ने स्वजन को घटना बताई और केस दर्ज करवा दिया।