• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihaad Indore: कबीर निकला फैजान खान, वीडियो बनाकर डालने लगा मतांतरण का दबाव

Love Jihaad Indore: फर्नीचर कारोबारी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, आरोपित फरार।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 17 Aug 2021 12:18:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Aug 2021 03:13:07 PM (IST)
Love Jihaad Indore: कबीर निकला फैजान खान, वीडियो बनाकर डालने लगा मतांतरण का दबाव

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Love Jihaad Indore। बायपास स्थित एक टाउनशिप में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फर्नीचर व्यवसायी फैजान खान पर दुष्कर्म, एट्रो सिटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोपित ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया था। वह बेटे की हत्या और इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। आरोपित का पिता इकबाल खान खजराना में प्रॉपर्टी व्यवसायी है।

कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला की फैजान उर्फ कबीर से वर्ष 2017 में मुलाकात हुई थी। बहन के मैकअप के बहाने महिला के मोबाइल नंबर ले लिए और बातचीत करने लगा। एक दिन मैकअप संबंधित बात करने के बहाने महिला से मिलने पहुंचा और चाकू अड़ाकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि घटना से व्यथित होकर वह रो रही थी तब उसका निर्वस्त्र अवस्था में वीडियो बना लिया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कबीर उसका शोषण करने लगा।


दो साल पूर्व महिला ने फोन पर उसकी बातें सुनी तो पता चला उसका नाम कबीर नहीं बल्कि फैजान खान है। जब पीड़िता ने शिकायत की धमकी दी तो आरोपित बदनाम करने की धमकी देने लगा। तब वह चार माह की गर्भवती हो गई थी। नवंबर 2019 में उसने बेटे को जन्म दिया। आरोपित इसके बाद भी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान उसने धमकी दी कि उसे मुस्लिम धर्म अपनाना पड़ेगा। बच्चे की भी मुस्लिम रिवाज से खतना करना होगी। वरना दोनों बच्चों को जान से खत्म कर दूंगा। पीड़िता ने हिम्मत की और परिचित की मदद से थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

निकाह के बगैर संतान होना गुनाह है, मुस्लिम धर्म अपना लो

पीड़िता के मुताबिक आरोपित मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह करने का दबाव बनाने लगा था। वह शादाब नामक व्यक्ति को घर लेकर आया था। दोनों ने कहा कि इस्लाम में निकाह के पहले संतान का होना गुनाह है, इसलिए तुम्हें निकाह करना होगा। मुस्लिम धर्म अपना कर नाम भी बदलना पड़ेगा। खजराना क्षेत्र स्थित अस्पताल में बच्चे की खतना करवाना होगी। विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी।

फैजान खान का विजय नगर में फर्नीचर का कारोबार है। पिता इकबाल जमीन खरीदने बेचने का व्यवसाय करता है। उसका एक लड़की से रिश्ता तय हो गया था। वह निकाह करने की तैयारी में था। एक दिन पीड़िता ने उसके मोबाइल से फैजान के रिश्तेदार के नंबर निकालकर पूरा घटनाक्रम बता दिया। होने वाली पत्नी के स्वजन कनाड़िया थाना पहुंचे तो वहां पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई शिकायत मिल गई और उसका रिश्ता टूट गया।