• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Update Indore: कोरोना का डर, कोवैक्सीन के 30 हजार डोज स्टाक में, कोविशील्ड नदारद

Coronavirus Update Indore: म्युटेशन की जांच के लिए अभी भोपाल भरोसे, स्वास्थ्य विभाग शुरू कर सकता है बूस्टर डोज की मुहिम।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 23 Dec 2022 09:09:21 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Dec 2022 11:36:22 AM (IST)
Coronavirus Update Indore: कोरोना का डर, कोवैक्सीन के 30 हजार डोज स्टाक में, कोविशील्ड नदारद

Coronavirus Update Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और भारत में नए वैरिएंट के कुछ मामले मिलने के बाद मप्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की आशंका से निपटने के विभागीय बैठक की। स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि जल्द ही कोरोना निरोधी वैक्सीन के बूस्टर डोज लगाने के लिए इंदौर में अभियान शुरू किया जा सकता है। हालांकि अभियान छेड़ने से पहले टीके की पर्याप्त व्यवस्था विभाग को करनी होगी। फिलहाल कोविशील्ड वैक्सीन स्थानीय स्टाक में नहीं है। सिर्फ 30 हजार कोवैक्सीन की खुराक विभाग के पास उपलब्ध है।

अभी इंदौर में कोराना के नए वैरिएंट के मामले नहीं मिले हैं। इनके आने पर बूस्टर खुराक की मांग बढ़ेगी। बीते दौर में ज्यादातर लोगों ने कोविशील्ड की खुराक ली थी। ऐसे में इसी वैक्सीन की मांग ज्यादा रहेगी। जिला चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी बीएस सैत्या ने कहा कि सरकार से आने वाली गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। शासकीय केंद्रों पर हो रहे टीकाकरण में फिलहाल कोवैक्सीन उपलब्ध करवाई जा रही है। आगे जरूरत के मुताबिक कोविशील्ड की मांग भी शासन को भेजी जाएगी। फिलहाल एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच को लेकर किसी तरह के निर्देश नहीं मिले हैं।


इंदौर में फिलहाल एक ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान (दुबई) संचालित हो रही है। शासन से एयरपोर्ट पर जांच के निर्देश मिलते हैं तो व्यवस्था की जाएगी। दूसरी ओर गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कालेज में संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा ने बैठक ली। उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर भी चर्चा की। इंदौर में जीनोम सीक्वेंसिंग जांच जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मेडिकल कालेज के अधिकारियों ने बताया कि एक माह तक यह जांच इंदौर में होने के आसार नहीं हैं। यह बात अलग है कि जांच के लिए मशीन महीनेभर पहले ही इंदौर आ चुकी है।

केंद्र सरकार ने अब आने वाले पाजिटिव मामलों में हर एक की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाने का निर्देश दिया है। इंदौर में कोई भी संक्रमण का मामला मिलता है तो वायरस के म्युटेशन का पता लगाने के लिए भोपाल भेजा जाएगा। विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के नए बीएफ-7 म्युटेशन को इंदौर व भारत के लिए चिंताजनक नहीं बताया है। स्वास्थ्य विभाग सर्दी-खांसी या बुखार की शिकायत वालों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत देगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।