Indore में बेखौफ बदमाश, रात को घर में घुसकर तलवार और पत्थर से मचाया उत्पात
घटना नयापुरा की है, जहां पर चाय दुकान संचालक रोहित कुशवाह की राकेश स्वामी से कहासुनी हो गई। आरोपी भाई सचिन, सुनील और अन्य के साथ रात में घर जा पहुंचा। सभी के पास फर्सी, तलवार और सरोता था। आरोपित रोहित के घर में घुस गए और नीचे लेकर आ गए। दीवारों पर पत्थर फेंकने लगे। रोहित के भाई भीम और गट्टू के आने पर आरोपी कॉलोनी से भागे।
Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 09:18:24 PM (IST)
Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 09:18:24 PM (IST)
बदमाशों ने तलवार और पत्थर से मचाया उत्पात। (सांकेतिक तस्वीर) नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में कहासुनी के बाद बदमाश युवक के घर में घुस गए। तलवार-सरोता और पत्थर लेकर आए बदमाशों ने खुद उत्पात मचाया जिसके बाद पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
घटना सोमवार देर रात नयापुरा (एरोड्रम) की है, जहां पर चाय दुकान संचालक रोहित कुशवाह की राकेश स्वामी से कहासुनी हो गई। आरोपी भाई सचिन, सुनील और अन्य के साथ रात में घर जा पहुंचा। सभी के पास फर्सी, तलवार और सरोता था। आरोपित रोहित के घर में घुस गए और नीचे लेकर आ गए। दीवारों पर पत्थर फेंकने लगे। रोहित के भाई भीम और गट्टू के आने पर आरोपित कालोनी से भागे।
युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार
इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और हाथ पैर में फ्रेक्चर हो गया।
ये भी पढ़ें- MP के सतना में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटने से महिला की मौत, दर्जन भर घायल
टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक 1 अगस्त को कार का कांच फूटने पर विवाद हुआ था। आरोपियों ने गोपाल पाटिल और शिवम यादव पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपित प्रभु सिंह डाबर निवासी हीरापुर उदयनगर (देवास) और संतोष सिंह डाबर निवासी मेंहदीपुरा उदयनगर (देवास) को गिरफ्तार कर लिया।