• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में छात्रा से छेड़छाड़ व ब्लैकमेलिंग... नंबर देने पर रिश्तेदारों को दिया 50 हजार रुपये का लालच

खुड़ैल पुलिस ने 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर आरोपित नवीन उर्फ शिवा शर्मा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपित छात्रा का पीछा करता था। नंबर के लिए रिश्तेदारों को कॉल कर धमका रहा था।

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 04:48:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 04:48:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में छात्रा से छेड़छाड़ व ब्लैकमेलिंग... नंबर देने पर रिश्तेदारों को दिया 50 हजार रुपये का लालच
इंदौर में छात्रा से छेड़छाड़ व ब्लैकमेलिंग

HighLights

  1. खुड़ैल पुलिस ने आरोपित नवीन उर्फ शिवा शर्मा पर दर्ज की FIR
  2. छात्रा का नंबर देने के लिए रिश्तेदारों को 50 हजार का दिया लालच
  3. AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने की दी थी धमकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खुड़ैल पुलिस ने 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर आरोपित नवीन उर्फ शिवा शर्मा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपित छात्रा का पीछा करता था। नंबर के लिए रिश्तेदारों को कॉल कर धमका रहा था। उसने एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाकर छात्रा को बदनाम करने की धमकी भी दी है।

नंबर देने पर 50 हजार रुपये तक का दिया लालच

पुलिस के मुताबिक आरोपित एक कपड़ा दुकान पर काम करता है। करीब दो साल पूर्व आरोपित ने पीड़िता को दुकान पर देख लिया था। इसके बाद पीड़िता के भाई ने जूनी इंदौर क्षेत्र में ही घर बना लिया।

इसके बाद आरोपित छात्रा के नंबर मांगने लगा। उसने जीजा, उसकी बहन, भाभी को वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर कई बार मैसेज भेजकर नंबर मांगे।

भाई को कॉल कर अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

कुछ रिश्तेदारों से कहा कि उसको पीड़िता से रुपये लेने हैं। किसी से कहा कि वह उसके नंबर देने पर 50 हजार रुपये तक दे सकता है। कुछ दिनों पूर्व उसने पीड़िता के भाई को कॉल कर कहा कि उसके अश्लील फोटो बनाकर वायरल करेगा। शनिवार को स्वजन थाने पहुंचे और आरोपित नवीन उर्फ शिवा निवासी खातीवाला टैंक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।


यह भी पढ़ें- ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर भड़के MP के शिक्षक... 'हमारे शिक्षक' ऐप के सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।