
Fire in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बीआरटीएस स्थित सी-21 मॉल के सामने एक बिल्डिंग में रविवार शाम भीषण आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग की घटना से बिल्डिंग के आसपास अफरातफरी मच गई। टावर-61 बिल्डिंग के रूपटाफ रेस्टोरेंट मचान में आग लगी है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस बिल्डिंग में नीचे बंधन बैंक भी है। आग से बीआरटीएस पर जाम लग गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके पास वाली सफायर ट्विंस में भी आग लग गई। जिस समय बिल्डिंग में आग लगी, उसमें काफी लोग थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, फायर एसपी शशिकांत कनकने और विधायक रमेश मेंदोला भी मौके पर पहुंचे।
इंदौर में बीआरटीएस पर एक बिल्डिंग के रुफटाप पर बने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग।#Indore #Fire #MadhyaPradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/u56D1B2QcG
— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 14, 2024

इंदौर में बीआरटीएस पर एक बिल्डिंग में ऊपरी मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग। #Indore #Fire #MadhyaPradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/DDN8Wwmzib
— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 14, 2024


एसपी फायर शशिकांत कनकने का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। संभवतः शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो एयरपोर्ट से भी फायर फाइटर वाहन पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

आग देखने के लिए बीआरटीएस पर लोगों की भीड़ लग गई, जिसे पुलिसकर्मियों ने हटाया।