Fire in Indore: Video प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से पालदा इलाके में सनसनी
Fire in Indore: Video पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 05 Apr 2022 09:07:19 PM (IST)
Updated Date: Tue, 05 Apr 2022 09:07:19 PM (IST)
Fire in Indore: Video इंदौर। शहर के आजाद नगर क्षेत्र के पालदा के पास माहेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। लखानी फैक्ट्री के पीछे यह फैक्ट्री है। आग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
बताया जाता है कि इसमें लाखों के नुकसान की आशंका है। आग की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। माहेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री के ठीक पीछे गैस का गोडाउन है। इसे खाली करा लिया गया है।