• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

पुलिस में ड्राइवर के पद पर भर्ती हुआ था, खातेगांव-कन्नौद के जंगलों से सागौन तस्करी करवाकर करोड़ों का आसामी बना फिरोज खान

पुलिस में चालक के पद पर भर्ती हुआ फिरोज खान देवास जिले में ऐसा नेटवर्क खड़ा करने के आरोपों में घिरा है, जिसकी जड़ें खातेगांव, कन्नौद और बागली के जंगलो...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 07:36:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 07:36:56 AM (IST)
पुलिस में ड्राइवर के पद पर भर्ती हुआ था, खातेगांव-कन्नौद के जंगलों से सागौन तस्करी करवाकर करोड़ों का आसामी बना फिरोज खान
लकड़ी की तस्करी करवाकर करोड़ों का आसामी बना फिरोज खान। -सौजन्य

HighLights

  1. शिकायतें दबवाने से लेकर विवादित जमीनों के सौदों तक फिरोज खान की पहुंच के चर्चे
  2. कांग्रेस नेताओं, विवादित पुलिकर्मियों और बदमाशों से करीबी की जांच करेगी पुलिस
  3. सागौन की लकड़ी की तस्करी से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बनाकर उसने करोड़ों रुपये कमाए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पुलिस में चालक के पद पर भर्ती हुआ फिरोज खान देवास जिले में ऐसा नेटवर्क खड़ा करने के आरोपों में घिरा है, जिसकी जड़ें खातेगांव, कन्नौद और बागली के जंगलों से लेकर विवादित जमीनों के सौदों तक बताई जा रही हैं। आरोप है कि सागौन की लकड़ी की तस्करी से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बनाकर उसने करोड़ों रुपये कमाए और बाद में इसी आर्थिक ताकत के दम पर जमीनों के कारोबार में दखल बढ़ाया। लोकायुक्त की जांच में उसकी संपत्तियों का बड़ा ब्योरा सामने आने के बाद अब उसके कथित नेटवर्क और पुराने संपर्कों की भी जांच शुरू हो गई है।

लोकायुक्त से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिरोज खान की वर्ष 2002 में मंदसौर जिले में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। कुछ साल बाद वह देवास पहुंचा और पुलिस लाइन में अपनी पकड़ बनाने लगा। फिरोज के पिता मोहम्मद फारुख भी पुलिस में पदस्थ रहे हैं। भाई जावेद आगर पुलिस में पदस्थ है। फिरोज अक्सर नियमित ड्यूटी से दूर रहता था, लेकिन स्थानीय स्तर पर उसका प्रभाव बढ़ाता रहता था। उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर शिकायतें हुई लेकिन उन शिकायतों पर अफसरों ने कार्रवाई नहीं की।


जंगलों से सागौन की तस्करी, फिर जमीनों के सौदे

सूत्रों के मुताबिक, फिरोज खान ने खातेगांव, कन्नौद और बागली क्षेत्र में सागौन की लकड़ी की कथित तस्करी करने वालों के साथ संपर्क बनाया।इस नेटवर्क के जरिए उसने बड़ी रकम जुटाई। बाद में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय बदमाशों से करीबी बढ़ाकर विवादित संपत्तियों के सौदों और कब्जे से जुड़े मामलों में दखल देने लगा।

आरएसएस से जुड़े पार्षद शीतल गेहलोत के साथ विवाद के बाद फिरोज खान ने देवास से इंदौर तबादला करवा लिया लेकिन आमद के बाद गैरहाजिर हो गया। बताते हैं लकड़ी तस्करी का काम फिलहाल फिरोज का करीबी संतिया संभाल रहा है। फिरोज देवास में बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) के आसपास कॉलोनी विकसित करने की तैयारी कर रहा था।

फिरोज खान की इन कंपनी और फर्म की जांच शुरू

  • साहिल ट्रेडिंग कंपनी
  • रोशनी सेल्स एंक सर्विस
  • रोयल ग्रीन रीयल एस्टेट कंपनी
  • ब्लैक आर्पेट कंपनी
  • महाराजा रियल एस्टेट

पुलिस को 21 बैंक खातों की जानकारी मिली

डीएसपी सुनील तालान के मुताबिक पुलिस को एक्सीस बैंक,बैंक आफ महाराष्ट्र,एचडीएफसी,यूनियन बैंक,बैंक आफ बड़ौदा,आइडीएफसी,स्टैट बैंक आफ इंडिया,कोटक महिंद्रा,ओरियंटल बैंक आप कामर्स

ट्रक सहित 7 गाड़ियां मिलीं

  • पुलिस को ट्रक,कार,दोपहिया वाहन सहित 7 गाड़ियां मिली है।
  • लकड़ी की टाल भी मिली है। इसका कारखाना देवास में है।
  • फायनेंस से संबंधित दस्तावेज भी जब्त हुए हैं। लाखों रुपये ब्याज पर देता था।
  • गिरोह में रोशनी वर्मा, नफीस खान,रानू कुशवाह के नाम से भी लेनदेन का ब्योरा मिला है।

यह भी पढ़ें- MP में 948 करोड़ का एंबुलेंस भुगतान घोटाला; लोकायुक्त ने लिया एक्शन, स्वास्थ्य विभाग के PS और NHM डायरेक्टर को नोटिस