यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Flights From Indore: अप्रैल से बदलेगा इंदौर से जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का समय
Flights From Indore: इंदौर से संचालित शारजाह और दुबई की उड़ानों का बदले समय से चलेगी।
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 09:33:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Feb 2024 02:23:26 PM (IST)
देशभर में 31 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में कई उड़ानों का समय बदलने वाला है।HighLights
- देशभर में 31 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में कई उड़ानों का समय बदलने वाला है।
- एक अप्रैल से प्रत्येक सोमवार शारजाह उड़ान 5.50 घंटे पहले रात्रि में 11.05 बजे इंदौर पहुंच जाएगी।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानों के समय मे परिवर्तन किया जा रहा है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Flights From Indore। देशभर में 31 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में कई उड़ानों का समय बदलने वाला है। एक अप्रैल से प्रत्येक सोमवार शारजाह उड़ान 5.50 घंटे पहले रात्रि में 11.05 बजे इंदौर पहुंच जाएगी, जो अभी सुबह 5.55 बजे आती हैं। वहीं इंदौर से मंगलवार को जाने वाली उड़ान 6.40 घंटा पहले रात 12.05 बजे रवाना होगी, जो वर्तमान में सुबह 6.45 बजे रवाना होती हैं।
दुबई उड़ान का भी चार अप्रैल से एक घंटा देरी से रात 10.45 को इंदौर आएगी। अभी रात 9.35 बजे इंदौर पहुंच रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानों के समय मे परिवर्तन किया जा रहा है। अप्रैल से
एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह और दुबई की फ्लाइट का समय बदलने जा रही है।
शारजाह उड़ान अभी जहां मंगलवार को सुबह आकर वापस जाती है, वहीं एक अप्रैल से यह सोमवार रात आकर मंगलवार देर रात वापस जाएगी।
इससे यात्री देर रात ही शारजाह पहुंचेंगे और उन्हें सिर्फ रात के कुछ घंटे गुजारने के लिए होटल के पूरे दिन के पैसे चुकाना होंगे या रात एयरपोर्ट पर बिताना होगी।
सबसे ज्यादा बदलाव मंगलवार की फ्लाइट में किया गया है। अभी
इंदौर से हर मंगलवार और रविवार को इंदौर से शारजाह के बीच और गुरुवार को दुबई के बीच उड़ानों का संचालन हो रहा है। यह नए शेड्यूल में भी जारी रहेगा। सिर्फ उड़ानों के समय में बदलाव हो रहा हैं। विमान कंपनी ने नए शेड्यूल के अनुसार बुकिंग शुरू कर दी है।
यह रहेगा शारजाह उड़ान का समय
- एक अप्रैल से प्रत्येक सोमवार शाम 6.15 बजे शारजाह से चलकर रात 11.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।
- प्रत्येक मंगलवार को रात्रि 12.05 बजे के इंदौर से रवाना होकर रात 3.05 बजे शारजाह पहुंचेगी।
यह रहेगा दुबई उड़ान का शेड्यूल
- चार अप्रैल प्रत्येक गुरुवार को शाम 5.40 को दुबई से रवाना होकर 10.45 को इंदौर पहुंचेगी।
- प्रत्येक शुक्रवार को रात 12.30 बजे इंदौर से उड़ान भरकर रात 2.55 को दुबई पहुंचेगी।