• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के मल्हारगंज और सियागंज से 10,500 लीटर तेल जब्त, जांच के लिए 11 सैंपल भी लिए गए

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा जब्त तेल की अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान पर आवश्यक खाद्य लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं मिला।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 10:08:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 10:26:42 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर के मल्हारगंज और सियागंज से 10,500 लीटर तेल जब्त, जांच के लिए 11 सैंपल भी लिए गए
खाद्य विभाग ने 21 लाख रुपये का तेल जब्त किया। सौजन्य - खाद्य विभाग

HighLights

  1. मल्हारगंज स्थित श्याम एंड श्याम आयल्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम का निरीक्षण किया
  2. सोना सिक्का ब्रांड मूंगफली तेल और कच्ची घानी सरसों तेल के अलग-अलग नमूने लिए गए
  3. खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सियागंज स्थित शंकर महादेव ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य तेलों में मिलावट की रोकथाम और गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत दूसरे राज्यों और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से इंदौर आने वाले खाद्य तेलों की जांच की जा रही है।

बुधवार को मल्हारगंज स्थित एक गोदाम से करीब 10,500 लीटर खाद्य तेल जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान पर आवश्यक खाद्य लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं मिला।

जांच के लिए लिए गए नूमने

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मल्हारगंज स्थित श्याम एंड श्याम आयल्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम का निरीक्षण किया। यहां सोना सिक्का ब्रांड मूंगफली तेल और कच्ची घानी सरसों तेल के विभिन्न पैकिंग साइज के कुल नौ नमूने जांच के लिए लिए गए। करीब 10,500 लीटर खाद्य तेल जब्त किया गया। नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा।


यह भी पढ़ें- भोपाल में DB मॉल के 10 डाउन स्ट्रीट रेस्टोरेंट में वेज-नॉनवेज एक साथ रखे मिले; Swiggy Instamart की बिक्री रोकी

नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा

इसी कड़ी में सियागंज स्थित शंकर महादेव ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। यहां से प्रीमियम रिफाइंड ग्राउंडनट आयल और गुलाब कोल्ड प्रेस्ड ग्राउंडनट आयल के दो नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। इन नमूनों को भी परीक्षण के लिए भोपाल भेजा जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल के कुल 11 नमूने लिए गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शुद्ध घी के नाम पर बेचा जा रहा था वेजिटेबल फैट; विदिशा में खाद्य विभाग का छापा, श्याम डेयरी सील

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।