• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन... नामचीन स्कूलों और डेयरियों पर छापा; दूध के 3 सैंपल फेल, 64 भोपाल भेजे

मंगलवार को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से 23 नमूनों की जांच की गई, इसमें पल्हर नगर स्थित डेयरी से दूध के तीन सैंपल अमानक पाए गए, जिसपर कार्रवाई की। वहीं 6...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 10:48:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 10:48:04 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन... नामचीन स्कूलों और डेयरियों पर छापा; दूध के 3 सैंपल फेल, 64 भोपाल भेजे
नामचीन स्कूलों और डेयरियों पर छापा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विद्यालयों, डेयरी प्रतिष्ठानों, मसाला निर्माण इकाइयों, नमकीन उद्योगों एवं मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से 23 नमूनों की जांच की गई, इसमें पल्हर नगर स्थित डेयरी से दूध के तीन सैंपल अमानक पाए गए, जिसपर कार्रवाई की। वहीं 64 खाद्य पदार्थों के सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा।

अधिकारियों के मुताबिक क्वीन्स कॉलेज, खंडवा रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दाल (तैयार), राजमा, बेसन एवं आटा के कुल चार सैंपल लिए। इसी तरह चोइथराम स्कूल का निरीक्षण किया गया। यहां से राजमा, काला उड़द दाल, तुअर दाल, तैयार नमकीन चावल, आलू झोलदार एवं देसी चना मसाला के छह सैंपल लिए।


शिकायतों के आधार पर बाबा कुल्फी और डेयरियों पर जांच

एफओएससीओएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बाबा कुल्फी, राऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काजू कतली, दूध कतली, मिल्क केक, पेड़ा एवं मलाई बर्फी के पांच सैंपल लिए। यादव डेयरी फार्म से छह सैंपल लिए। शर्मा कॉस्मेटिक एवं किराना से सूजी रस्क, बटर रस्क, मिल्क रस्क, लौंग सेव, मीठा मिक्सचर, रतलामी सेव के सैंपल लिए।

आरबीआईएस के अंतर्गत विशेष निरीक्षण अभियान

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा विकसित रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन सिस्टम (आरबीआईएस) के अंतर्गत उच्च जोखिम श्रेणी के खाद्य प्रतिष्ठानों पर निगरानी की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- एमपी में मानसून की रफ्तार तेज... इंदौर, भोपाल समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

इसके तहत कृष्ण मिल्क प्रोडक्ट से दूध, पनीर, मावा, चक्का एवं दही के छह सैंपल, एलआईटी स्पाइसेस पल्हर नगर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर एवं मिर्च पाउडर के सैंपल लिए। कृष्णा डेयरी स्वीट्स एंड नमकीन, 60 फीट रोड से दूध, पनीर, मावा, पेड़ा, मावा कतली एवं केसर पेड़ा के कुल 6 नमूने लिए गए।