• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में युवक को बकरा खरीदने के बहाने ले गए और फिर बंधक बनाकर की मारपीट, 4 आरोपित गिरफ्तार

Indore Crime News: हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अफसरों से मुलाकात की और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 12 Jul 2022 08:19:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 Jul 2022 09:21:58 AM (IST)
Indore Crime News: इंदौर में युवक को बकरा खरीदने के बहाने ले गए और फिर बंधक बनाकर की मारपीट, 4 आरोपित गिरफ्तार

Indore Crime News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोर्ट ने इन चारों आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है।

तेजाजी नगर थाना पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपित नदीम, आदिल, सद्दाम, नादिम के खिलाफ केस दर्ज किया था। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से नाजीम के यहां किराये के मकान में अपनी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करता है। नौ जुलाई को आरोपित नाजीम खान व पड़ोसी आदिल खान दोनों मुझे अपने साथ एक्टिवा से लेकर नायता मुडला किसी के घर लेकर आए। जहां नाजीम आदिल व उसके दोनों साथियों ने मुझे पकड़ा और रूम के अंदर ले गए। उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया। बाद में नाजीम ने मेरा गला पकड़ लिया और तीनों ने मेरे हाथ पैर बांधकर उल्टा पटक दिया और मारपीट की। आरोपियों ने फरियादी का एटीएम भी छीन लिया था। पेटीएम का पिन भी ले लिया।


नाजिम ने फरियादी पर आरोप लगाया कि तूने मेरे लड़के जिशान को धमकाकर 50000 रुपये लिए हैं। आरोपितों ने फरियादी के साथ मारपीट की। आरोपितों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया था। मामले में तेजाजी नगर थाना प्रभारी आर डी कानवा के मुताबिक धारा 342, 294, 323, 506, 34 सहित एससी एसटी एक्ट में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामले में तेजाजी नगर थाने में धारा 342, 294, 323, 506, 34 सहित एससी एसटी एक्ट में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और सोमवार को चारों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन का रिमांड पुलिस को मिला है। वहीं प्रकरण में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अफसरों से मुलाकात की और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। मामले में तेजाजी नगर थाना प्रभारी आरडी कानवा के मुताबिक मामले की जांच अजाक थाने को सौंपी गई है।