Indore Jodhpur Flight: कल से जोधपुर के लिए सीधी उड़ान होगी शुरू
Indore Jodhpur Flight: इंडिगो करेगी शुरुआत, 4500 में उपलब्ध है सीटें।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 07 Sep 2022 03:07:29 PM (IST)
Updated Date: Wed, 07 Sep 2022 03:07:29 PM (IST)

Indore Jodhpur Flight: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक बार फिर से राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर के लिए उड़ान शुरू होने जा रही है। कल से इंडिगो एयरलाइंस यह उड़ान शुरू करने जा रही है। बुधवार सुबह तक इस उड़ान में सीटें उपलब्ध है, जिसमें साढ़े चार हजार रुपये है। इस उड़ान में सवार होकर यात्री डेढ़ घंटे में जोधपुर पहुंच जाएंगे। कंपनी इसे लंबे समय से वापस शुरू करने की तैयारी कर रही थी। पहले भी इंदौर से जोधपुर के लिए सीधी उड़ान थी।
एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल मार्च के अंतिम सप्ताह से लागू हुए समर शेडयूल में यहां के लिए चलने वाली इंडिगो की उड़ान बंद हो गई थी। इससे दोनों शहरों के बीच सीधा कनेक्शन टूट गया था और लोगों को मजबूरन जयपुर, मुंबई या दिल्ली होकर जोधपुर जाना होता था, लेकिन अब कल से एक बार फिर से यह उड़ान शुरू होगी। विमान सुबह 10.45 बजे इंदौर से उड़ान भरकर 12.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगा, जबकि वापसी में शाम 4.50 बजे जोधपुर से उड़ान भरकर शाम 6.25 पर इंदौर आ जाएगा। कंपनी इसका संचालन रोजाना करेगी। बुधवार सुबह तक विमान में सीटें उपलब्ध थी।
गौरतलब है कि पहले भी इंडिगो इंदौर से जोधपुर के लिए उड़ान चलती थी। इंडिगो एयरलाइंस इसके लिए छोटे विमान का उपयोग करती थी। इसे अच्छा प्रतिसाद भी मिलता था। अब ठंड के समय राजस्थान जाने वाले पयर्टकों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए कंपनी इसे फिर से शुरू कर रही है। अभी इंदौर से जयपुर और किशनगढ़ की उड़ानें चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि कि अगले कुछ दिनों में इंदौर से उड़ानों की संख्या में इजाफा होगा। कंपनी नई उड़ान उड़ाने शुरू करेगी। अक्टूबर से विंटर शेडयूल लागू होगा।