• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G-20 Meeting in Indore: गेट पर दिखेगी सांची स्तूप की प्रतिकृति, गौंड पेंटिंग की डिजाइन से होगी सजावट

G-20 Meeting in Indore: इंदौर आने वाले मेहमानों का मालवी पगड़ी पहनाकर किया जाएगा स्वागत, जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी भी लगेगी।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 17 Jul 2023 02:05:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jul 2023 02:05:10 AM (IST)
G-20 Meeting in Indore: गेट पर दिखेगी सांची स्तूप की प्रतिकृति, गौंड पेंटिंग की डिजाइन से होगी सजावट

G-20 Meeting in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जी-20 बैठक के आयोजन में इंदौर आने वाले मेहमानों को लोक संस्कृति की जानकारी मिल सके, इसके लिए लोक कलाकार आयोजन के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद रहेंगे और प्रस्तुतियां देंगे। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजन स्थल की सजावट व डिजाइन के लिए गौंड पेंटिंग का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा मेनगेट पर सांची स्तूप की प्रतिकृति बनाई जाएगी। यहां मोटे अनाज के अलावा वन विभाग के वनोपज वाले उत्पाद व जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

होटल में योग विशेषज्ञ के साथ रहेगी चिकित्सकों की टीम

इंदौर में 19 से 21 जुलाई तक होने वाली जी-20 बैठक में देश-विदेश के करीब 250 मेहमानों के आने की संभावना है। इन मेहमानों को इंदौर के शेरेटन, मेरियट, द पार्क, रेडिसन होटल व ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ठहराया जाएगा। होटल में आने पर मेहमानों का मालवी पगड़ी पहनाकर अनूठे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। मेहमानों को इंदौर के जायकों के अलावा मालवी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। शेरेटन होटल में 20 जुलाई को विशेष भोज का आयोजन होगा।


छप्पन दुकान भी जाएंगे मेहमान

21 जुलाई को मेहमानों को छप्पन दुकान पर जायकों का स्वाद मिलेगा। 22 जुलाई को बोलिया छत्री से राजवाड़ा तक हेरिटेज वाक में मेहमान शामिल होंगे। होटल में मेहमानों को योग करवाने के लिए योग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। जिन होटलों में मेहमान रुकेंगे, उन्हें नजदीक के अस्पताल से जोड़ा जाएगा। आयोजन के दौरान अस्पताल में मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहेगा, ताकि मेडिकल इमरजेंसी में मेहमानों को चिकित्सा सुविधा दी जा सके।

19 को मांडू जाएंगे मेहमान

आयोजन में आने वाले मेहमान 19 जुलाई को मांडू भ्रमण पर जाएंगे। इसके अलावा उन्हें उज्जैन व ओंकारेश्वर दर्शन करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेहमानों को दिए जाने वाले उपहार में एक जिला एक उत्पाद के तहत प्रदेश के किसी एक जिले के उपहार को चुना जाएगा।