• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी कर महिला को इंदौर लाया फिर नौकर और दोस्तों के साथ मिलकर किया अप्राकृतिक कृत्य

मेट्रोमोनियल साइट से हुई थी पहचान, शादी के बाद प्रायवेट पार्ट को सिगरेट से दागता था, दोस्तो के सामने निर्वस्त्र भेजता था पति।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 16 Jan 2022 12:20:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jan 2022 08:52:49 AM (IST)
शादी कर महिला को इंदौर लाया फिर नौकर और दोस्तों के साथ मिलकर किया अप्राकृतिक कृत्य

इंदौर/ मांगलिया(नईदुनिया प्रतिनिधि)। पत्नी के साथ शादी करने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं।महिला के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करता और दोस्तों के सामने नग्न अवस्था में भेजता था।अपने नौकर और दोस्तों साथ मिलकर दुष्कर्म करता था।यदि पत्नी मना करती तो उसके प्रायवेट पार्ट को सिगरेट से दाग देता और चाकू से जान से मारने की धमकी देता था।महिला ने गैंगरेप और प्रताड़ना की शिकायत शनिवार को थाने में की थी।

शिप्रा थाना पुलिस ने फार्म हाउस पर पत्नी के साथ गैंगरेप करने के मामले में आरोपित बिल्डर पति, नौकर अंकेश बघेल, विपिन भदौरिया और दोस्त विवेक विश्वकर्मा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।महिला ने बताया कि शादी के बाद उसे फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा और प्रायवेट पार्ट को सिगरेट से दागा।महिला अपने घर वापस गई तो पति ने उसे व परिवार को जान से मारने के लिए आरोपित विपिन और उसके एक साथी को भेजा। महिला को जब इसका पता लगा तो उसने पुलिस को शिकायत कर केस दर्ज कराया।आरोपित का प्रापर्टी का कारोबार है।


शादी में शामिल नहीं था आरोपित का परिवार

पुलिस ने बताया कि महिला बेमतरा में शिक्षिका थी।उसकी पहचान मेट्रोनियल साइट के माध्यम से आरोपित से हुई थी।24 अक्टूबर को आरोपित ने छत्तीसगढ़ के बेमतरा में जाकर महिला के साथ शादी की थी।शादी में वह और उसके दोस्त ही शामिल हुए थे।माता-पिता और रिश्तेदारों के बारे में पूछा तो उनसे बहाने बना दिए। शादी करके वह इंदौर आया और उसने चार दिन रिजेन्टा होटल में रुकवाया। यहां से 29 अक्टूबर को वह मांगलिया स्थित अपने फार्म हाउस पर ले गया। यहां कुछ दिन ठीक से रखने के बाद गाली-गलौज और मारपीट कर अप्राकृतिक कृत्य करने लगा, महिला के मना करने पर वह उसके प्रायवेट पार्ट को सिगरेट से जला देता।इतना मारता की हाथ पैरों में से खून निकलने लगता।नौकरों अंकेश, विपिन और दोस्त विवेक के सामने निर्वस्त्र भेजता और फिर सभी मिलकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करते।विरोध करने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी देता।

दुष्कर्म के बाद गर्भ निरोधक गोलियां खिलाता था

आरोपित पति ने नौकर और दोस्तों के साथ मिलकर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद गर्भ न ठगरे इसलिए वह गर्भ निरोधक गोलियां खिला देता था। पति ने कई बार नग्न और अर्धनग्न अवस्था में फोटो और वीडियो बनाए और कहा कि उसने यदि किसी से शिकायत की तो वह इन्हे वायरल कर देगा।

गर्दन पर चाकू रखकर दोस्तों से करवाता था बात

महिला ने बताया कि वह दोस्तों से जबरदस्ती बात करवाता था। बात नहीं करने पर वह गले पर चाकू रख देता और फिर अश्लील बातें बोलने के लिए कहता।इन बातों को वह रिकार्ड कर लेता था, ताकि उसके खिलाफ शिकायत होने पर वह इसका इस्तेमाल कर सके।आरोपित अपनी कार एमपी 09 सीक्यू0015 में बैठाकर ले जाता और वहां पर भी खुद और दोस्तों के साथ अय्याशी के लिए दुष्कर्म करता।पति ने मोबाइल भी छीन लिया और फिर उसी नंबर से दूसरे लड़कों के साथ अश्लील चैट करने लगा।

जाली स्टाम्प पर कराए हस्ताक्षर

आरोपित ने तीन महीने पहले महिला को अपने घर छत्तीसगढ़ भेज दिया और जाने के पहले जाली स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला जब अपने घर गई तो उसके पीछे नौकर विपिन भदौरिया और एक अन्य साथी को भेज दिया। इसी दौरान किसी अंजान व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उसकी और उसके परिवार की जान खतरे में है।पति ने सभी को जान से मारने के लिए दो लोगों को भेजा है और वह लगातार उस पर नजर रख रहा है।महिला को पता चला कि उसके और उसके परिवार की जान को खतरा है तो वह दो दिन पहले इंदौर वापस आई और थाने में शिकायत कर केस दर्ज कराया।घटना की शिकायत के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।