
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में बायपास से लगी पुमार्थ सेरेनिटी, मुंडला बाग में एक कचरा वाहन ने मासूम बच्ची को चपेट में ले लिया। बच्ची के पैर पर कचरा गाड़ी का पहिया चढ़ गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
घटना के बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। घटना के बाद से कॉलोनी के रहवासी गुस्से में हैं और कचरा गाड़ी के ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। इसके ही उन्होंने कचरा गाड़ी की स्पीड पर नियंत्रण करने की बात कही है।