• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में गैस पाइप लाइन ब्लास्ट: घायल युवती बोली- मदद के लिए कोई नहीं आया आगे, सड़क के गड्ढे से पानी डालकर बचाई जान

आग लगने के बाद लोगों से मदद मांगी कि पानी डालो, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद बारिश के दौरान गड्ढे में जमा पानी को खुद के ऊपर डाला। थोड़ी देर बाद एक व्...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 10:36:29 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 10:52:05 AM (IST)
इंदौर में गैस पाइप लाइन ब्लास्ट: घायल युवती बोली- मदद के लिए कोई नहीं आया आगे, सड़क के गड्ढे से पानी डालकर बचाई जान
अस्पताल में घायल जिनी झाला। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. अवंतिका गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट के दौरान झुलसी युवती ने जारी किया वीडियो
  2. आग लगने के बाद लोगों से मदद मांगी कि पानी डालो, लेकिन कोई नहीं आया
  3. इसके बाद बारिश के दौरान गड्ढे में जमा पानी को खुद के ऊपर डाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शीतल नगर में अवंतिका गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट के दौरान झुलसी 27 वर्षीय जिनी झाला का ने वीडियो जारी कर आपबीती बताई है।

जिनी ने बताया कि वह स्कूटी से जा रही थी, तभी अचानक आग की चपेट में आ गई। आग लगने के बाद लोगों से मदद मांगी कि पानी डालो, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद बारिश के दौरान गड्ढे में जमा पानी को खुद के ऊपर डाला। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति आया और बाल्टी से पानी डाला। इसके बाद लोगों से अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन डर के कारण कोई नहीं आया।

इसके बाद एक डिलिवरी बॉय के साथ अस्पताल पहुंची। साथ ही बताया कि मैं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हूं, मेरा काम ही आन कैमरा आना है। पता नहीं अब पहले ही तरह स्कीन आएगी या नहीं। मुझे लेफ्ट साइड अधिक बर्न हुआ है। युवती ने आरोप लगाया कि मामले में इंदौर प्रशासन ही दोषी है, कोई भी काम कर रहे हैं तो सामान्य लोगों के बारें में सोचना चाहिए। आग लगने के कारण स्कूटी में रखे लैपटाप सहित अन्य गैजेट भी जल गए। बता दें कि हादसे में जिनी 20 से 25 प्रतिशत तक झुलसी है। अभी बाएं हाथ की सर्जरी हो चुकी है।


एक सर्जरी हुई, तीन सर्जरी होगी

जिनी के मंगेतर और कंस्ट्रक्शन कारोबारी रजत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के समय वह देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान जिनी का फोन आया, लेकिन कार ड्राइविंग के दौरान वह काल नहीं उठा पाए। कुछ देर बाद दूसरे नंबरों से काल आए, तब घटना का पता चला। जिनी के शरीर का एक हिस्सा और चेहरा भी बुरी तरह झुलस गया है। जिनी के हाथ की त्वचा की दो लेयर्स पूरी तरह जल चुकी हैं, जबकि तीसरी लेयर भी गंभीर रूप से प्रभावित है। एक सर्जरी हो चुकी है, अभी तीन और सर्जरी होना बाकी हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की एयरलिफ्ट करने की तैयारी

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने जिनी को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भेजने के निर्देश दिए हैं। इसपर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि मौसम ठीक रहा था शुक्रवार को ही एयरलिफ्ट कर दिया जाएगा। अहमदाबाद के जाइडस हॉस्पिटल के डाक्टरों से अधिकारियों द्वारा बात की जा रही है।

ठेकेदार और मशीन चालक पर एफआईआर

बोरिंग के दौरान हुई आगजनी में विजयनगर पुलिस ने ठेकेदार और बोरिंग मशीन के चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने मशीन जब्त कर ली है।

टीआई सीके पटेल के अनुसार मंगलवार को ठेकेदार राजेश चाचरा द्वारा जैन मंदिर के पीछे बोरिंग करवाया गया था। चालक सैल्ला मुत्थु मशीन ले गया था। बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस लाइन का पाइप फूट गया और आग लग गई। हादसे में आटो गैरेज संचालक श्याम सहित जिनि झाला निवासीकैलाश पार्क,सुभाष हल्के ठाकुर निवासी काजी की चाल,गोपाल मालाकार निवासी सिंगापुर ग्रीन प्रिमियम लसूड़िया और विजय पटेल निवासी गौरीनगर घायल हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने घायलों के कथन लेकर सैल्ला और राजेश चाचरा के विरुद्ध कायमी कर ली।

इंदौर में गैस पाइप लाइन ब्लास्ट में घायल युवती को एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद पहुंचाओ, हाईकोर्ट ने कहा इलाज कराओ